फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crude oil prices fall, petrol and diesel prices may down

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Sat, 26 May 2018 05:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 May 2018 05:05 AM IST
विज्ञापन
Crude oil prices fall, petrol and diesel prices may down
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले तीन दिन से लगातार घट रही हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि शनिवार को भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली कमी करें। एक सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों में 2.34 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 76.96 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि बृहस्पतिवार को इसकी कीमत 78.79 डॉलर थी। 
विज्ञापन


एक ही दिन में कच्चे तेल की कीमतों में 1.83 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है। शुक्रवार को एक डॉलर की कीमत 67.87 रुपये रही। इस आधार पर एक ही दिन में तेल कंपनियों को कच्चे तेल पर 124.20 रुपये प्रति बैरल की बचत हुई। 17 मई, 2018 को कच्चे तेल की कीमत 79.30 डॉलर प्रति बैरल थी। बीते कुछ दिन में यह रुपये की बेहतर स्थिति है। इससे भी कच्चे तेल की कीमतों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


एक बैरल कच्चे तेल से क्या-क्या बनता है

एक बैरल = 159 लीटर
41.58 लीटर डीजल
75.60 लीटर पेट्रोल
15.12 लीटर जेट फ्यूल
शुक्रवार को एक डॉलर की कीमत 67.87 रुपये 

‘पेट्रोल-डीजल की कीमत को नीचे लाने के लिए जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए। तब तक सरकार इस समस्या के जल्द समाधान के लिए गहन मंथन कर रही है। इस हालात से उबरने के लिए हम रास्ता निकाल लेंगे।’ - धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री 
विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिन में पेट्रोल में 3.20 रुपये और डीजल में 2.82 रुपये प्रति लीटर तेजी 

Crude oil prices fall, petrol and diesel prices may down

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 12वें दिन भी बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 36 पैसे के उछाल के साथ 77.83 रुपये, जबकि डीजल 22 पैसे महंगा होकर 68.75 रुपये प्रति लीटर रहा। शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की सबसे ज्यादा कीमतें महाराष्ट्र के परभणी में ही दर्ज की गईं, जबकि अंडमान निकोबार के पोर्टब्लेयर में सबसे कम कीमत दर्ज की गई। शुक्रवार को मुंबई में पेट्रोल के दाम 85.65 रुपये और डीजल 73.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए। परभणी में पेट्रोल 87.64 रुपये, जबकि और डीजल 74.17 रुपये प्रति लीटर रही। 

सबसे महंगा महाराष्ट्र के परभणी में और सबसे सस्ता अंडमान के पोर्टब्लेयर में

वहीं, अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 64.42 रुपये, जबकि डीजल 67.06 रुपये प्रति लीटर रहा। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 80.47 रुपये और डीजल के दाम 71.30 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 80.80 रुपये और डीजल के दाम 72.58 रुपये प्रति लीटर रहे। पिछले 12 दिन में पेट्रोल की कीमतों में 3.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.82 रुपये प्रति लीटर का उछाल आ चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed