फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crude oil price increased by more than 16 percent in a month

सवाल-जवाब: एक महीने में 16 फीसदी से ज्यादा बढ़ीं कच्चे तेल की कीमत

Tue, 08 Feb 2022 07:43 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 07:43 AM IST
सार

केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि कोविड और ओपेक देशों की तरफ से उत्पादन में कटौती सहित कई वजहों से कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में काफी अस्थिरता रही है। पेट्रोल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Crude oil price increased by more than 16 percent in a month
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को संसद में बताया कि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 93 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई हैं, जो सात वर्ष में सबसे अधिक हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया, एक दिसंबर, 2021 से 31 जनवरी, 2022 के दौरान भारत को मिलने वाले कच्चे तेल की कीमतें 16 फीसदी से ज्यादा बढ़कर दिसंबर में 71.32 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर जनवरी में 89.41 डॉलर तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुरी ने बताया कि कोविड और ओपेक देशों की तरफ से उत्पादन में कटौती सहित कई वजहों से कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में काफी अस्थिरता रही है। पेट्रोल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिसंबर, 2021 को यह 79.55 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 31 जनवरी 2022 को 102.40 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। इस दौरान डीजल की कीमत 78.48 डॉलर प्रति बैरल से 104.62 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। 


पीएम आवास 41,415 करोड़ की सब्सिडी
सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 17 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को अब तक 41,415 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है। 

राज्यसभा में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री ने 2015 में योजना की शुरुआत की थी। इसका मकसद 2022 में सभी को आवास के लिए वित्तीय सहायता देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed