फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF will not celebrate Holi this year due to in memory of Pulwama terror attack

पुलवामा के शोक में सीआरपीएफ इस बार नहीं मनाएगी होली

Tue, 19 Mar 2019 08:08 PM IST
तिवारी अभिषेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 19 Mar 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
CRPF will not celebrate Holi this year due to in memory of Pulwama terror attack
फाइल फोटो

पुलवामा आतंकी हमले के शोक के चलते केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) इस बार होली नहीं मनाएगी। तीन लाख से अधिक की संख्या वाले इस अर्धसैनिक बल ने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए अपने साथियों को सम्मान देने के लिए यह कदम उठाया है। सीआरपीएफ मुख्यालय ने इस बाबत सभी बटालियनों को बाकायदा एक पत्र भेजकर सूचित किया है कि कहीं पर भी किसी तरह का होली समारोह आयोजित नहीं किया जाए।

विज्ञापन


मंगलवार को सीआरपीएफ मुख्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा है कि हमारे 40 बहादुर जवान, जो कि पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हो गए थे, के परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी कह चुके हैं कि वे इस बार होली नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि प्रदान कर दी गई है। सीआरपीएफ के मुताबिक, इस राशि में केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई एक्स-ग्रेशिया राशि भी शामिल है। पहले एक्स-ग्रेशिया राशि 15 लाख रुपये थी, लेकिन केंद्र सरकार ने पहली जनवरी 2016 से यह राशि बढ़ाकर 35 लाख रुपये कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ के 40 शहीदों के परिजनों को 1,01,50,000 से ज्यादा की राशि दी गई है। इसमें रिस्क फंड व सीडब्लूएफ फंड, जिसके तहत 21,50,000 रुपये दिए जाते हैं, भी शामिल है। 'भारत के वीर' फंड से हर शहीद के परिवार को 15,00,000 रुपये प्रदान किए गए हैं। एसबीआई पीएमएसपी कवर के तहत 30-30 लाख रुपये की राशि दी गई है। इसके अलावा संबंधित राज्यों की सरकारों द्वारा घोषित राशि भी शहीदों के परिजनों को मिलेगी। 


परिजनों को लिब्रलाइज्ड पेंशन अवार्ड और डीए आजीवन मिलता रहेगा। यह राशि अंतिम मूल वेतन के बराबर होती है। कुछ राज्यों की सरकारों ने शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी भी ऑफर की है। साथ ही सीआरपीएफ भी उन्हें जॉब मुहैया करा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed