{"_id":"5bb69d01867a5528d04af8c7","slug":"crpf-will-change-old-training-system-21-thousand-people-will-be-recruited","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: सीआरपीएफ में होगी 21 हजार जवानों की भर्ती, बदलेगी पुरानी ट्रेनिंग प्रणाली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर: सीआरपीएफ में होगी 21 हजार जवानों की भर्ती, बदलेगी पुरानी ट्रेनिंग प्रणाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Oct 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नक्सल और आतंकवाद प्रभावित राज्यों में मुश्किल ड्यूटी के लिए दक्ष व मजबूत सैनिकों को तैयार करने के लिए शारीरिक प्रशिक्षण प्रणाली को नया रूप देगा। इसके लिए सीआरपीएफ जल्द ही 21,566 कर्मियों की नियुक्ति करने जा रहा है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के महानिदेशक आरआर भटनागर ने बताया कि भर्ती प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कर्मियों को चोटिल होते देखने के बाद प्रशिक्षण का पुराना तरीका बदलने का निर्णय किया गया है। विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है कि किसी रंगरूट पर चोट से ‘स्थायी प्रभाव’ न पड़े, इसके लिए क्या किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
फैसले को अहम माना जा रहा है क्योंकि सरकार ने कुछ महीने पहले ही सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सिपाही रैंक पर भर्ती करने की घोषणा की थी। इसके तहत कुल 54,953 कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा 21,566 कर्मियों की भर्ती सीआरपीएफ में की जाएगी।
विज्ञापन