फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF seeks sanction to enhance VIP security arm with one additional battalion

VIP Security: सीआरपीएफ ने वीआईपी सुरक्षा को लेकर सरकार से नई बटालियन की मांगी मंजूरी 

Wed, 15 Dec 2021 07:59 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 15 Dec 2021 07:59 PM IST
सार

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ ने अपनी वीआईपी सुरक्षा इकाई के लिए एक और बटालियन शामिल करने की मांग की है। 

विज्ञापन
CRPF seeks sanction to enhance VIP security arm with one additional battalion
सीआरपीएफ के जवान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीआरपीएफ ने वीआईपी सुरक्षा के अपने बढ़ती जिम्मेदारी के लिए 1,000 से अधिक कर्मियों वाली एक नई बटालियन को शामिल करने के लिए सरकार की मंजूरी मांगी है। वर्तमान में अर्धसैनिक बल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर सहित लगभग 75 उच्च जोखिम वाली हस्तियों की सुरक्षा करता है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ ने अपनी वीआईपी सुरक्षा इकाई के लिए एक और बटालियन शामिल करने की मांग की है जो सुरक्षा प्राप्त लोगों को सशस्त्र कवर प्रदान करती है।

विज्ञापन


वीआईपी सुरक्षा कार्य के लिए पांच बटालियनें 
वर्तमान में वीआईपी सुरक्षा कार्य के लिए इसकी पांच बटालियनें निर्धारित की गई हैं और इसकी यूनिट देश भर में स्थित हैं जो वीआईपी के साथ उनकी घरेलू यात्रा के दौरान साथ रहते हैं। हर सीआरपीएफ बटालियन में 1,000 कर्मी होते हैं और इसकी वीआईपी सुरक्षा इकाइयां एमपी 5 और बैलिस्टिक सुरक्षा कवच जैसी परिष्कृत बंदूकों से लैस होती हैं। केंद्र सरकार ने कुछ साल पहले स्पष्ट किया था कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) केंद्रीय गृह मंत्रालय की कमान के तहत वीआईपी सुरक्षा कर्तव्यों की रीढ़ होंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि सीआरपीएफ मध्यम, हल्के और बड़े वर्ग के चार पहिया वाहनों में अधिक बुलेट प्रतिरोधी वाहनों को शामिल करने की प्रक्रिया में है, जिनका उपयोग वे परिचालन और प्रशासनिक कार्यों के लिए करते हैं। इन वाहनों को तीन प्रमुख जगहों में वितरित किया जाएगा जहां सीआरपीएफ तैनात है। ये हैं, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्य, जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान और कानून और व्यवस्था से जुड़ा कार्य व उत्तर पूर्वी राज्यों में आतंकवाद विरोधी अभियान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed