फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF response to the complaint of lapse in security of Rahul Gandhi they themselves are violating the rules

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक की शिकायत पर CRPF का जवाब- वे खुद ही कर रहे नियमों का उल्लंघन

Thu, 29 Dec 2022 11:32 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 29 Dec 2022 11:32 AM IST
सार

सीआरपीएफ ने कहा कि राहुल गांधी 2020 से लेकर अब तक 113 बार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर चुके हैं। उन्हें हर बार इस बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
CRPF response to the complaint of lapse in security of Rahul Gandhi they themselves are violating the rules
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के मामले को कांग्रेस ने जोर-शोर से उठाया है। एक दिन पहले पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख सुरक्षा चूक मामले की शिकायत की थी। अब इसे लेकर केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) का जवाब आया है। सीआरपीएफ ने कहा है कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर जो गाइडलाइंस जारी की गई हैं, उन्हें खुद राहुल गांधी की तरफ से तोड़ा गया है। राहुल को इन सुरक्षा उल्लंघनों की जानकारी समय-समय पर दी जाती रही हैं। 

विज्ञापन


राहुल गांधी 113 बार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर चुके
सीआरपीएफ ने कहा कि राहुल गांधी 2020 से लेकर अब तक 113 बार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर चुके हैं। उन्हें हर बार इस बारे में जानकारी दी गई। भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण में भी उनके साथ चल रहे लोगों ने सुरक्षा नियमों को तोड़ा है और सीआरपीएफ इस मुद्दे पर अलग से डील करेगी।
विज्ञापन


सुरक्षाबल के मुताबिक, राहुल के लिए सभी सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं। यह बताना अहम है कि जब भी सुरक्षा पाए किसी व्यक्ति का दौरा होता है, तो उसकी सुरक्षा की तैयारी सीआरपीएफ राज्य की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से करती है। 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण के लिए सीआरपीएफ ने 22 दिसंबर को ही तैयारियां कर ली थीं। सभी सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन किया गया और दिल्ली पुलिस की तरफ से जरूरी बल मुहैया कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए लिखी थी चिट्ठी
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार को लिखी अपनी चिट्ठी में लिखा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में 24 दिसंबर को पहुंचने के बाद यात्रा की सुरक्षा में कई बार छेड़छाड़ हुई है। दिल्ली पुलिस कई मौकों पर यात्रा में बढ़ती भीड़ को नियंत्रण करने और राहुल गांधी, जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली है, के आसपास सुरक्षा घेरा बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम हुई है। यह स्थिति इतनी गंभीर है कि राहुल गांधी के साथ चल रहे यात्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके आसपास घेरा बनाना पड़ता है। जबकि इसी दौरान दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। 

सुर्खियों में बने रहने के लिए बताया सुरक्षा में चूक : भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि भारत जोड़ो यात्रा विफल हो रही है। इसलिए कांग्रेस सुर्खियों में बने रहने के लिए सुरक्षा चूक को लेकर ऐसे बचकाने बयान दे रही है। भाटिया ने कहा, सवाल उठता है कि क्या खुद राहुल को अपनी सुरक्षा की चिंता है। राहुल ही नहीं, बल्कि उनकी मां सोनिया और बहन प्रियंका ने भी सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए कई बार बुलेटप्रूफ कारों का इस्तेमाल भी नहीं किया है।

गांधी परिवार की सुरक्षा पर निशाना साधना बंद करे भाजपा : कांग्रेस
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भाजपा और उसके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को गांधी परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर निशाना बनाना बंद करना चाहिए। राहुल की सुरक्षा उनके जीवन के लिए खतरे के मद्देनजर थी, लेकिन सरकार ने जवाब दिया कि वह प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हैं और लोगों से मिलते हैं। हम केंद्र से पूछते हैं कि क्या पीएम नरेंद्र मोदी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हैं।

खुर्शीद बोले-खरगे चला रहे पार्टी, हमारा नेता गांधी परिवार...भाजपा ने घेरा, कहा-सच्चाई आई सामने
पार्टी संगठन को संचालित के लिए एक फुल टाइम अध्यक्ष की जरूरत थी और मल्लिकार्जुन खरगे यह काम बखूबी कर रहे हैं। लेकिन पार्टी चलाने के अलावा जो अन्य बहुत बड़े काम करने हैं, वो हमारे नेता करते रहेंगे।


यह बात कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने 26 दिसंबर को एक बयान में कही। उन्होंने कहा, गांधी परिवार और राहुल गांधी हमारे नेता हैं और वो बने रहेंगे। उन्होंने कहा, राहुल गांधी महामानव हैं, उन्हें ठंड नहीं लगती। जिस समय हम जैकेट पहन रहे हैं, वह बाहर सड़कों पर टीशर्ट में पैदल चल रहे हैं। अगर किसी और को ये बात नहीं माननी, तो वो न माने, लेकिन मेरा इस बात में पूरा विश्वास है। खुर्शीद के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि खुर्शीद का बयान इसका प्रमाण है कि खरगे सिर्फ एक मुखौटा हैं, मुख नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed