CRPF के अस्पतालों में होगा संक्रमित मरीजों का इलाज, दवाएं और जरूरी उपकरण मौजूद
सीआरपीएफ के डीजी डॉ. एपी महेश्वरी बताते हैं कि इन सेंटर्स पर फोर्स के अलावा सामान्य नागरिक भी अपना इलाज करा सकते हैं। यहां दवाएं और जरूरी उपकरण सहित तमाम मेडिकल सुविधाएं मौजूद हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए लोगों के इलाज के लिए देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' ने विशेष तौर पर अपने कंपोजिट अस्पताल तैयार किए हैं। इन अस्पतालों को डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) का नाम दिया गया है।
सीआरपीएफ के डीजी डॉ. एपी महेश्वरी बताते हैं कि इन सेंटर्स पर फोर्स के अलावा सामान्य नागरिक भी अपना इलाज करा सकते हैं। यहां दवाएं और जरूरी उपकरण सहित तमाम मेडिकल सुविधाएं मौजूद हैं।
पर्याप्त संख्या में डॉक्टर और पेरामेडिकल स्टाफ है। कोरोना की लड़ाई में सीआरपीएफ शुरू से ही अपना सक्रिय योगदान दे रही है।
सीआरपीएफ के साथ-साथ दूसरे केंद्रीय अर्धसैनिक बल भी इस मुहिम में आगे आए हैं। इन सभी बलों के अस्पतालों को मिलाकर देश में 32 डीसीएचसी तैयार हो गए हैं।
3.30 लाख से अधिक संख्या वाले बल 'सीआरपीएफ' के 19 शहरों में स्थित डीसीएचसी पर कोरोना की लड़ाई के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
पहले इन अस्पतालों में बल के जवान, उनके परिजन और पूर्व कर्मी ही अपना इलाज कराते थे। अब इन्हें सभी लोगों के लिए खोल दिया गया है।
अगर सभी बलों को मिलायें तो इन अस्पतालों में 1890 बेड हैं।
किन अस्पतालों में और कहां पर हैं कितने बेड
शहर बेड की संख्या
हैदराबाद 100
गुवाहाटी 100
जम्मू 100
दीमापुर 50
इलाहबाद 50
इंफाल 50
पल्लीपुरम 50
भुवनेश्वर 50
अवादी 50
भोपाल 50
मुजफ्फरपुर 50
नागपुर 50
गांधीनगर 50
पुणे 50
बेंगलुरु 50
अजमेर 30
रामपुर 50
सिलचर 50
बिलासपुर 50
नीमच 50
आईटीबीपी
ग्रेटर नोएडा 200
चंडीगढ़- 50
बीएसएफ
टेकनपुर 100
कदमतला 100
श्रीनगर 50
जालंधर 50
जोधपुर 50
कोलकाता 50
पटगांव 30
शिलांग 30
अगरतला 50
एसएसबी 20
तेजपुर