Hindi News
›
India News
›
CRPF DG will talk to CRPF commandants, will the cadre officer raise the issue related to promotion?
{"_id":"659e9fe8f5b9cf537d0b2a45","slug":"crpf-dg-will-talk-to-crpf-commandants-will-the-cadre-officer-raise-the-issue-related-to-promotion-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRPF: सीआरपीएफ के नए डीजी करेंगे यूनिट कमांडेंट से 'संवाद', क्या कैडर अधिकारी उठाएंगे पदोन्नति से जुड़ा मामला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CRPF: सीआरपीएफ के नए डीजी करेंगे यूनिट कमांडेंट से 'संवाद', क्या कैडर अधिकारी उठाएंगे पदोन्नति से जुड़ा मामला?
बल मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली बातचीत में आरएएफ, कोबरा, वीएस विंग व एनएस के आईजी सहित कई दूसरे वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। डीजी के समक्ष कोई भी कमांडेंट, बल को बेहतर बनाने के लिए अपनी बात रख सकता है। सूत्रों का कहना है, इस बातचीत के दौरान एचआर व कल्याण से जुड़े मुद्दे भी उठाए जा सकते हैं...
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' के डीजी अनीश दयाल सिंह, जिन्हें पिछले दिनों फोर्स प्रमुख की कमान सौंपी गई है, वे 13 जनवरी को यूनिट कमांडेंट्स के साथ बातचीत करेंगे। बल मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली बातचीत में आरएएफ, कोबरा, वीएस विंग व एनएस के आईजी सहित कई दूसरे वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। डीजी के समक्ष कोई भी कमांडेंट, बल को बेहतर बनाने के लिए अपनी बात रख सकता है। सूत्रों का कहना है, इस बातचीत के दौरान एचआर व कल्याण से जुड़े मुद्दे भी उठाए जा सकते हैं। ऐसे में संभव है कि लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कैडर अधिकारी, अपनी बात डीजी के समक्ष रख सकते हैं।
सीआरपीएफ में युवा अफसरों द्वारा फोर्स छोड़ने के मामलों में तेजी देखी गई है। समय पर पदोन्नति न मिलने के कारण अनेक कैडर अधिकारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। कैडर समीक्षा रिपोर्ट भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद सभी कैडर अफसरों को पदोन्नति एवं वित्तीय फायदे नहीं मिल सके हैं। कैडर अफसरों को अपने हितों से जुड़े मामलों में अदालत की शरण लेनी पड़ रही है। सूत्रों का कहना है कि डीजी के साथ बातचीत में जवानों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, आत्महत्या के बढ़ते केस और दूसरी दिक्कतों के बारे में भी यूनिट कमांडेंट को हिदायत मिल सकती है।
बल मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली बातचीत में केवल फोर्स से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। हालांकि इसमें मानव संसाधन 'एचआर' प्रबंधन पर भी कमांडेंट अपनी बात रख सकते हैं। कल्याण, तकनीक, प्रोविजनिंग एवं ट्रेनिंग आदि विषयों को लेकर भी कमांडेंट, अपने सुझाव दे सकते हैं। इस बातचीत के लिए यह हिदायत दी गई है कि सभी कमांडेंट, संक्षेप में अपनी बात रखें। उसमें दोहराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।