फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF commandant Chetan Cheetah will be discharged soon after he injured in jammu & kashmir

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 'चीता', पत्नी बोली- इच्छाशक्ति ने लौटाई जिंदगी

Wed, 05 Apr 2017 02:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 05 Apr 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
CRPF commandant Chetan Cheetah will be discharged soon after he injured in jammu & kashmir
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए चेतन चीता - फोटो : ANI

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए घायल हुए सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता को होश आने के बाद आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आपको बता दें कि चीता 2 महीने से कोमा में थे। चेतन के होश में आने के बाद उनसे गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू अस्पताल मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन


एम्स के ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि चीता का होश में आना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उनकी हालत काफी सुधर चुकी है।

चीता को जब अस्पताल लाया गया था तब उनकी हालत बहुत खराब थी। उनका शरीर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त था। इसके अलावा उनके सिर और आंखों में भी गंभीर चोटें थीं। डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है। 
विज्ञापन


चीता की पत्नी उमा सिंह ने कहा कि ये अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ उनके पति की इच्छाशक्ति का भी नतीजा है।  उन्होंने बताया कि उनके पति मजबूत इरादों वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि वो हर दिन उनसे फोन पर बात करते थे। लेकिन घटना वाले दिन उनकी पति से बात नहीं हो पाई जिससे उन्हें कुछ अनहोनी का अंदेशा हो गया था। कंट्रोल रूप पर फोन करने पर पता चला कि आतंकियों से मुठभेड़ में वो घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीता का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनके इलाज के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई थी। अस्पताल लाने के 24 घंटे के अंदर उनके सिर की सर्जरी की गई थी। उनकी आंखों का इलाज किया गया लेकिन उनकी दाईं आंख ठीक नहीं हो पाई। 


आपको बता दें कि 14 फरवरी को चीता आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। जबकि इस मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हुए थे। इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया गया था जिसकी अगुवाई चीता ही कर रहे थे। आतंकवादियों के इलाके पर सर्च टीम के पहुंचते ही आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी थी जिसमें चीता को 9 गोलियां लगी थीं। इस हमले में चीता ने अबू हारिस नाम के आतंकी को मौत के घाट उतार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed