फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   crpf and drdo has developed a bike ambulance which is going to launch tomorrow

CRPF और DRDO ने मिलकर बनाई बाइक एंबुलेंस, नक्सली इलाकों में होगी मददगार

Mon, 18 Jan 2021 10:31 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 18 Jan 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
crpf and drdo has developed a bike ambulance which is going to launch tomorrow
बाइक एंबुलेंस - फोटो : ANI

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंस ने मिलकर एक बाइक एंबुलेंस को बनाया है। इसका नाम रक्षिता रखा गया है। मंगलवार को दिल्ली में इस नए बाइक एंबुलेंस को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन


इस बाइक एंबुलेंस को इसलिए बनाया गया है ताकि मेडिकल इमरजेंसी और विवादित क्षेत्रों में घायल होने की स्थिति में सुरक्षा बलों के कर्मचारियों को तत्काल निकासी में मदद मिल सके। सूत्रों का कहना है कि किसी एनकाउंटर के दौरान घायल होने की स्थिति में यह एंबुलेंस बाइक सीआरपीएफ के जवानों की मदद करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक सीआरपीएफ के सूत्र का कहना है कि यह बाइक एंबुलेंस बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जैसे इलाकों में ज्यादा मददगार साबित होंगी, क्योंकि इन इलाकों में सुरक्षा बल के कर्मचारियों के लिए एंबुलेंस या बड़ा वाहन ले जाना मुश्किल हो जाता है। इन बाइक को इसलिए बनाया गया क्योंकि सीआरपीएफ के जवानों को नक्सली इलाकों या घने जंगलों में बनी संकीर्ण सड़क पर चलने के लिए ऐसी बाइक को बनाने की जरूरत महसूस हुई। 


ऐसे कई उदाहरण हैं कि इन इलाकों में मेडिकल की सुविधाएं देरी से पहुंतची हैं, जिसकी वजह से मरीज का हालत पहले से और गंभीर हो जाती है। इसलिए सीआरपीएफ की तरफ से ऐसी बाइक को बनाने की जरूरत महसूस की गई। इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंस बायोमेडिकल और क्लिनिकल रिसर्च के क्षेत्र में काम करता है। ये भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के तहत काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed