{"_id":"61888e0c79fbeb1d49421ca9","slug":"crpf-50-bn-jawan-fired-in-a-crpf-camp-in-sukma-at-his-colleagues-four-killed-and-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग: सुकमा में जवान ने साथियों पर एके-47 से बरसाईं गोलियां, चार की मौत; तीन घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग: सुकमा में जवान ने साथियों पर एके-47 से बरसाईं गोलियां, चार की मौत; तीन घायल
Mon, 08 Nov 2021 08:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:10 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले जवानों के बीच कुछ विवाद हुआ था।
विज्ञापन
कैंप में जवान ने की फायरिंग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप से बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल, कैंप के एक जवान ने अपने ही साथियों पर रात एक बजे गोली चला दी। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई तो तीन घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल जवानों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जवानों के बीच हुआ था विवाद
सीआरपीएफ कैंप के जिस जवान पर साथियों पर गोली चलाने का आरोप है, वह देर रात नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जवानों के बीच कुछ विवाद हो गया, जो हिंसा में बदल गया। इसके बाद सीआरपीएफ जवान आपे से बाहर हो गया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी। इसी घटना में चार सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी जवान से पूछताछ जारी
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि लिंगनपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार जवानों धनजी, राजीब मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई है जबकि तीन अन्य जवान धनंजय कुमार सिंह, धरमात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज तड़के करीब 3.15 बजे जवान रितेश ने विवाद के बाद अपनी एके-47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंच गए। अधिकारियों और जवानों ने आरोपी जवान को पकड़ा तथा घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम जिले के अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने चार जवानों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन जवानों का इलाज किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद घटना के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।