{"_id":"5b38d1ed4f1c1b214d8b97d9","slug":"crowd-killed-5-people-on-suspicion-of-child-theft-in-rainpada-village-of-dhule-district-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: भीड़ ने बच्चा चोर के शक में पांच को मौत के घाट उतारा, 23 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: भीड़ ने बच्चा चोर के शक में पांच को मौत के घाट उतारा, 23 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 01 Jul 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
धुले जिला में भीड़ ने पांच को मौत के घाट उतारा
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के धुले जिले में बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होने के शक में गांव वालों ने रविवार को पांच लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
#UPDATE 5 people lynched to death on suspicion of child theft in Rainpada village of Dhule district yday: 23 people have been arrested. SP Dhule M Ramkumar says 'We have also identified some more accused in this case. 5 teams have been formed to identify the accused" #Maharashtra
— ANI (@ANI) July 2, 2018
विज्ञापन
घटना धुले जिले के पिंपालनेर से 25 किलोमीटर दूर स्थित आदिवासी रेनपाड़ा गांव में सुबह 11.30 बजे घटी। पुलिस ने बताया कि कुछ अन्य लोगों के साथ इन पांचों को राज्य परिवहन बस से उतरते देखा गया। इन पांच में से एक व्यक्ति ने जब एक बच्ची से बातचीत करने की कोशिश की तो साप्ताहिक रविवार बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ के हमले में पांच लोग मारे गए। इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इलाके में पिछले कुछ दिनों से अफवाह फैली हुई थी कि इलाके में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है। राज्य के गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
बच्चा चोर गिरोह की अफवाह के चलते हाल के दिनों में गुजरात, असम, झारखंड, कर्नाटक, त्रिपुरा, तमिलनाडु में पीट-पीट कर लोगों की हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। तीन दिन पहले ही अहमदाबाद में बच्चा चुराने के शक में 40 वर्षीय एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
बच्चा चोर के शक में दो प्रवासी मजदूरों पर हमला
वहीं तमिलनाडु में चेन्नई के टेयनामपेट में बच्चा चोर होने के शक में लोगों ने दो प्रवासी मजदूरों पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि लोगों ने बच्चा चुराने की कोशिश के संदेह पर उन पर हमला किया लेकिन दोनों को बचा लिया गया और घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।