{"_id":"5c55c52cbdec2208b000f5aa","slug":"crooks-did-strike-by-stones-on-train-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल रन के दौरान ट्रेन 18 पर दिल्ली में हुआ पथराव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रायल रन के दौरान ट्रेन 18 पर दिल्ली में हुआ पथराव
Sat, 02 Feb 2019 09:58 PM IST
अमित मंडल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
train 18
- फोटो : कुमार संजय
कुछ बदमाशों ने शुक्रवार को नई ट्रेन 18 पर उसके अभ्यास परिचालन के दौरान पथराव किया। इसी तरह की घटना करीब एक महीने पहले भी हुई थी। रेलवे ने कहा कि घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ और न ही किसी को गिरफ्तार किया जा सका है।
विज्ञापन
यह घटना ट्रेन के शकूरबस्ती से रवाना होने के बाद हुई थी। ट्रेन को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचना था, जहां से ट्रेन इलाहाबाद तक अपना अभ्यास परिचालन शुरू करती। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मी ट्रेन की सुरक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सुरक्षा दल ने ट्रेन पर पथराव की होने की सूचना दी। डीएलटी (दिल्ली लाहौरी गेट) पोस्ट के तहत सदर इलाके के पास ट्रेन के दूसरे डिब्बे को पत्थर लगा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टी-18 में मौजूद रेल कर्मी ने सुरक्षा दल को सूचना दी कि कोच संख्या 188320 की खिड़की के शीशे पर पत्थर मारा गया है। इससे पहले, 20 दिसंबर को इसी ट्रेन पर दिल्ली और आगरा के बीच अभ्यास परिचालन के दौरान भी पथराव किया गया था।