{"_id":"6111aab58ebc3efcd32cd978","slug":"criminal-defamation-case-javed-akhtar-seeks-dismissed-of-kangana-ranaut-plea","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधिक मानहानि: जावेद अख्तर ने की कंगना की याचिका खारिज करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आपराधिक मानहानि: जावेद अख्तर ने की कंगना की याचिका खारिज करने की मांग
Tue, 10 Aug 2021 03:52 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 10 Aug 2021 03:52 AM IST
सार
- जावेद अख्तर ने अंधेरी कोर्ट में अभिनेत्री कंगना के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है
विज्ञापन
जावेद अख्तर (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जावेद अख्तर ने बांबे हाईकोर्ट से अभिनेत्री कंगना के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज करने का अनुरोध किया है। एक टीवी चैनल को दिए गए कंगना के इंटरव्यू के दौरान कही गई बातों के आधार पर अख्तर ने अंधेरी कोर्ट में अभिनेत्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अख्तर ने दावा किया है कि कंगना के बयान से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। अख्तर के वकील एनके भारद्वाज ने कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नियमों का पालन करते हुए कंगना के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
अख्तर ने कंगना की याचिका के जवाब में दायर हलफनामे में कहा है कि यह याचिका मजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर शिकायत की सुनवाई में सिर्फ देरी के इरादे से दायर की गई है। वहीं कंगना ने याचिका में दावा किया है कि मजिस्ट्रेट ने इस मामले में कार्यवाही के लिए अपने अधिकारों के इस्तेमाल के बजाय पुलिस की रिपोर्ट पर विश्वास किया है।
विज्ञापन