फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crime Branch recovered 21 Remdesivir injections and 2 arrested in thane

शिकंजा: महाराष्ट्र के ठाणे में 21 रेमडेसिवीर इंजेक्शन बरामद, दो लोग गिरफ्तार 

Sat, 10 Apr 2021 05:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Apr 2021 05:12 PM IST
सार

  • तलाशी के दौरान पुलिस ने 2 को पकड़ा
  • वैक्सीन बेचने की सूचना पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
  • राज्य में वैक्सीन की भारी किल्लत

विज्ञापन
Crime Branch recovered 21 Remdesivir injections and  2 arrested in thane
रेमडेसिवीर इंजेक्शन बरामद - फोटो : Ani

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वैक्सीन के अभाव में लोगों को टीका केंद्रों से वापस भेजा जा रहा है। वहीं वैक्सीन की कालाबाजारी हो रही है। बाजार में एक रैकेट रेमडेसिवीर इंजेक्शन को धड़ल्ले से बेच रहा है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के ठाणे में 21 रेमडेसिवीर इंजेक्शन बरामद किया गया है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो लोगों को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच को ठाणे स्थित एक रैकेट के बारे में जानकारी मिली थी । सूचना के आधार पर पहुंची क्राइम ब्रांच पुलिस ने तलाशी के दौरान 2 लोगों से 21 इंजेक्शन बरामद किया। 
विज्ञापन


वैक्सीन को लेकर केंद्र और राज्य में विवाद
बता दें कि राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते राज्य सरकार चिंतित है।  इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के बीच विवाद चल रहा है। राज्य सरकार का आरोप है कि केंद्र महाराष्ट्र के साथ वैक्सीन पर भेदभाव कर रही है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और गृहमंत्री अमित शाह ने आरोपों को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

मुंबई : रेमडेसिवीर की 284 शीशियां बरामद, दो गिरफ्तार

इधर, मुंबई में बीते गुरुवार को रेमडेसिवीर इंजेक्शन की 280 से अधिक शीशियां कथित तौर पर बरामद हुई थीं। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की 'एक्स' इकाई ने बृहस्पतिवार शाम को अंधेरी (पूर्व) से सरफराज हुसैन को गिरफ्तार किया और उसके पास से इंजेक्शन की 12 शीशी बरामद की।

हुसैन से की गई पूछताछ के आधार पर 'एक्स' इकाई का दल एक फार्मा कंपनी के गोदाम में पहुंचा, जहां छापेमारी के बाद 272 शीशियां बरामद की गईं जिनकी कीमत 13.05 लाख रुपये बताई जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि पहले गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने कहा कि फार्मा कंपनी के मालिक ने उसे 12 शीशियां दी थीं और 8,000 रुपये प्रति शीशी की दर से बाजार में बेचने को कहा था। फार्मा कंपनी के मालिक जावेद रहमान अख्तर (46) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि दोनों पर अंधेरी पुलिस थाने में कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

रेमडेसिवीर की कीमत 1400 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए : टोपे

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में रेमडेसिवीर की कीमत प्रति शीशी 1100 रुपये से 1400 रुपये तय करने का फैसला किया है। इसे लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन की अधिकतम कीमत में कटौती करने की घोषणा भी की थी।

उन्होंने स्पष्ट किया था कि रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कीमत 1400 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। टोपे ने कहा था कि कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण राज्य को रोज रेमडेसिवीर के 1.5 लाख इंजेक्शन की जरूरत पड़ सकती है, जिसके लिए उत्पादन में वृद्धि करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed