{"_id":"6487355e25eb70cc9909c877","slug":"crime-branch-issues-notice-to-kpcc-president-k-sudhakaran-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: अपराध शाखा ने केरल के कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस किया जारी, एंटीक डीलर मावंकल जुड़ा है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: अपराध शाखा ने केरल के कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस किया जारी, एंटीक डीलर मावंकल जुड़ा है मामला
Mon, 12 Jun 2023 08:40 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Jun 2023 08:40 PM IST
सार
केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच विंग ने एंटीक डीलर मॉनसन मावंकल से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में केरल कांग्रेस के अध्यक्ष सुधाकरन को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच विंग ने एंटीक डीलर मॉनसन मावंकल से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में केरल कांग्रेस के अध्यक्ष सुधाकरन को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि सुधाकरन को सीआरपीसी की धारा 41 ए के तहत एक नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
अपराध शाखा ने केरल कांग्रेस अध्यक्ष से शिकायतकर्ताओं के एक बयान के आधार पर पूछताछ करने का फैसला किया। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने सुधाकरन की उपस्थिति में मावंकल को पैसे सौंपे थे। इससे पहले एजेंसी ने सुधाकरन को मामले में आरोपी बनाते हुए यहां अदालत के समक्ष एक अतिरिक्त रिपोर्ट पेश की थी।
विज्ञापन
दो साल पहले जब उन पर आरोप लगे तो सुधाकरन ने उनका खंडन किया। कांग्रेस प्रमुख के सुधाकरन के साथ मावुंकल की तस्वीरें सामने आने के बाद यह मुद्दा राजनीतिक विवाद में बदल गया था। सुधाकरन ने कहा था कि वह मावुंकल के आवास पर इलाज के लिए गए थे। सात ही राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और नौकरशाहों के साथ मावुंकल की कई तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन