{"_id":"607cb37b8ebc3ea1772d7000","slug":"cpim-targeted-pm-modi-on-rallies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल चुनाव : माकपा का तंज, कहा- मोदी की भूमिका पार्टी प्रचारक की, प्रधानमंत्री की नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल चुनाव : माकपा का तंज, कहा- मोदी की भूमिका पार्टी प्रचारक की, प्रधानमंत्री की नहीं
Mon, 19 Apr 2021 04:02 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Apr 2021 04:02 AM IST
सार
कह- कांग्रेस ने भी अपनी रैलियां रद्द कर दीं मगर भाजपा नेता और गृहमंत्री कोरोना पर हास्यास्पद और अवैज्ञानिक बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
बंगाल में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@bjp4india
विस्तार
पश्चिम बंगाल में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के लिए माकपा ने रविवार को उन पर निशाना साधा। माकपा ने कहा कि प्रधानमंत्री की भूमिका किसी पक्षपाती पार्टी प्रचारक की लग रही है देश के प्रधानमंत्री की नहीं। हम भारतीय महामारी से जूझ रहे हैं, दुर्भाग्यवश हमारे पास कोई केंद्र सरकार नहीं है। हमारे पास चुनाव प्रचारकों वाली पीआर कंपनी है।
विज्ञापन
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने अपने ट्वीट में कहा, भारत सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। लेकिन पीएम अपनी रैलियों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पहले ही बड़ी रैलियां आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने भी अपनी रैलियां रद्द कर दीं मगर भाजपा नेता और गृहमंत्री कोरोना पर हास्यास्पद और अवैज्ञानिक बयान दे रहे हैं। पार्टी ने पूछा कि क्या लोगों की जिंदगी से बड़ी मोदी की रैली है ?
विज्ञापन
कोरोना के इलाज के लिए अपने निजी ट्रस्ट से फंड जारी करें
येचुरी ने पिछले साल कोरोना को हराने के पीएम के बयान की भी आलोचना की और कहा कि सचमुच हराया था तो ऐसे हालात क्यों हुए? आपके पास अभी भी कोरोना से लड़ने की कोई योजना और रणनीति नहीं है। माकपा ने इसके साथ ही कहा कि पीएम को लोगों के स्वास्थ्य के लिए निजी ट्रस्ट का फंड जारी करना चाहिए।