फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPIM removes Standing Committee Chairman DR Anil Opposition calls of protest over Letter row

Kerala Letter Row: CPIM ने स्थायी समिति के अध्यक्ष को पद से हटाया, भाजपा-कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन खत्म

Sat, 31 Dec 2022 09:16 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 31 Dec 2022 09:16 PM IST
सार

तिरुवनंतपुरम नगर निगम में अस्थायी नियुक्तियों में अनियमितता को लेकर विपक्षी भाजपा और कांग्रेस लगभग दो महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। स्थायी समिति के अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया।

विज्ञापन
CPIM removes Standing Committee Chairman DR Anil Opposition calls of protest over Letter row
cpim - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल की सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआईएम ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में अस्थायी नियुक्तियों के संबंध में दो कथित पत्रों को लेकर विवाद के बाद शनिवार को स्थायी समिति के अध्यक्ष को पद से हटा दिया। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के संसदीय दल के नेता डीआर अनिल ने पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए लोक निर्माण स्थायी समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अनिल के इस्तीफे के बाद अब इस विवाद के खत्म होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


नगर निगम में अस्थायी नियुक्तियों को लेकर विपक्षी भाजपा और कांग्रेस लगभग दो महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अनिल के इस्तीफे के बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया। भाजपा और कांग्रेस ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में राज्य के मंत्री एमबी राजेश की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान अनिल को हटाने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म करने का फैसला किया था।
विज्ञापन


पत्र लीक होने पर शुरू हुआ था विवाद
नवंबर की शुरुआत में दो पत्र लीक होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था। तिरुवनंतपुरम की महापौर आर्य राजेंद्रन और एलडीएफ संसदीय दल के अध्यक्ष डीआर अनिल के लेटर-हेड वाले ये पत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को अस्थाई नियुक्तियों में प्राथमिकता देने से संबंधित थे। पत्र में सीपीआईएम के जिला सचिव से निगम के स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआर अनिल ने पत्र लिखने की बात स्वीकार की थी
महापौर राजेंद्रन का कथित पत्र में निगम में अस्थायी नियुक्तियों के संबंध में था, वहीं अनिल का कथित पत्र एक सरकारी अस्पताल में संविदा नियुक्तियों के संबंध में था। हालांकि, महापौर आर्य राजेंद्रन ने आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा था। वहीं, अनिल ने स्वीकार किया था कि उन्होंने ऐसा पत्र तैयार किया था, लेकिन इसे पार्टी के जिला सचिव को नहीं भेजा था।

महापौर के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करेगी भाजपा
इस बीच, भाजपा नेता वीवी राजेश ने कहा कि अनिल के इस्तीफे के बाद उनकी पार्टी नगर निगम के सामने अपने पार्षदों का आंदोलन अस्थायी रूप से वापस ले लेगी, लेकिन महापौर के इस्तीफे की मांग को लेकर नए तरीके से आंदोलन करेगी।


तिरुवनंतपुरम नगर निगम में कांग्रेस नीत यूडीएफ गठबंधन के संसदीय दल के नेता पद्मकुमार ने कहा कि अनिल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने भी अपना आंदोलन वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से आश्वासन मिला है कि महापौर के इस्तीफे पर अंतिम निर्णय केरल हाईकोर्ट में विवाद के संबंध में लंबित एक मामले के फैसले के अनुसार लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed