फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sitaram Yechury CPM leader son passed away CPIM leader Sitaram Yechury son Ashish Yechury passes away due to COVID 19

दुखद: माकपा नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का निधन, कोरोना महामारी ने छीन ली जिंदगी

Thu, 22 Apr 2021 09:37 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 22 Apr 2021 09:37 AM IST
सार

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आशीष येचुरी का इलाज चल रहा था, जहां आज (22 अप्रैल) सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर गहरी संवेदना जाहिर की।

विज्ञापन
Sitaram Yechury CPM leader son passed away CPIM leader Sitaram Yechury son Ashish Yechury passes away due to COVID 19
माकपा नेता सीताराम येचुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना हर तरफ कहर बरपा रहा है। इसका शिकार माकपा के दिग्गज नेता सीताराम येचुरी भी हो गए हैं। दरअसल, कोरोना महामारी ने उनके बेटे आशीष येचुरी की जिंदगी छीन ली। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां आज (22 अप्रैल) सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर गहरी संवेदना जाहिर की। 

विज्ञापन

सीताराम येचुरी ने दी जानकारी
सीताराम येचुरी ने अपने बड़े बेटे के निधन की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को कोविड-19 की वजह से आज सुबह खो दिया। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमें आशा दी और जिन्होंने आशीष का इलाज किया। डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, स्वच्छताकर्मी और अन्य लोग, जो हमारे साथ खड़े रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed