फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPI (M) workers hacked in Kerala's Kannur News updates hindi

Updates: इरोड सांसद गणेशमूर्ति ने की खुदकुशी की कोशिश, ZU-23 MM एंटी एयरक्राफ्ट गन सिस्टम का सफल परीक्षण

Mon, 25 Mar 2024 12:58 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 25 Mar 2024 12:58 PM IST
सार

Updates: माकपा ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले लोग भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ता थे हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की  पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
CPI (M) workers hacked in Kerala's Kannur News updates hindi
News Update - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केरल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां माकपा के तीन कार्यकर्ताओं पर दस लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी घटना मट्टनूर के अय्यलूर की है। पुलिस ने बताया कि बीती रात बस स्टैंड पर बैठे तीन माकपा कार्यकर्ताओं पर दस लोगों ने हमला कर दिया। तीनों का नाम सुनोब, रिजिन और लतीश बताया गया है। माकपा ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले लोग भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ता थे हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की  पुष्टि नहीं की है। इस मामले में मट्टनूर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या हमले के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का मामला नजर आ रहा है। घायल व्यक्तियों ने भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

सांसद गणेशमूर्ति ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती
तमिलनाडु के इरोड से सांसद गणेशमूर्ति ने आत्महत्या की कोशिश की, हालांकि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एमडीएमके नेता दुरई वाइको ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है और वह फिलहाल चिकित्सा जांच में हैं। दुरई वाइको ने कहा कि रक्त का नमूना आगे की जांच के लिए भेजा गया है।  हमारे पास शायद ही कोई कारण है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, अस्पताल में भर्ती होने के दौरान वह बेहोश थे और इसलिए हमें कारण नहीं पता। एमडीएमके प्रमुख वाइको निजी अस्पताल गए और गणेशमूर्ति की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेडयू-23 एमएम एंटी एयरक्राफ्ट गन सिस्टम का परीक्षण
जेडयू-23 एमएम एंटी एयरक्राफ्ट गन सिस्टम की फायरिंग क्षमता को हवाई लक्ष्यों पर तेज और सटीक निशाना लगाकर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। गौरतलब है कि निचले स्तर के खतरों से निपटने में सक्षम मानी जाता है ये गन सिस्टम।
विज्ञापन

वर्धा नदी में डूबने से चार युवकों की मौत
तेलंगाना के कुमुराम भीम आसिफाबाद जिले के कौतला मंडल में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां वर्धा नदी में गिरने से चार युवकों की मौत हो गई। कौताला पुलिस स्टेशन ने कहा कि युवक होली के मौके पर नदी में तैरने गए थे। पुलिस ने युवकों के शव को बरामद कर लिया है, मामले में जांच जारी है। 

दो जिंदगियां बचाने के लिए ब्रेन डेड सैनिक का हृदय, लीवर किया दान  
ओडिशा के खुर्दा जिले में एक ब्रेन डेड होने के बाद परिवार के सदस्यों ने सोमवार को सीआरपीएफ जवान का हृदय और लीवर दान दे दिया। गौरतलब है कि निजी अस्पताल में जवान की मृत्यु हुई थी। उसके एक डॉक्टर ने कहा कि दो व्यक्तियों को नया जीवन देने के लिए दोनों अंगों को कोलकाता और मुंबई ले जाया गया था।

कृष्ण चंद्र महाभोई जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित होने के कारण वह लगभग दो वर्षों से डायलिसिस से गुजर रहे हैं। वह 20 मार्च को अस्पताल में ब्रेन डेड पाए गए थे। निजी अस्पताल की डॉ. अलीशा चौधरी ने कहा कि मृत्यु के बाद हमने अंग दान के लिए परिवार के सदस्यों से अनुमति मांगी और वे सहमत हो गए। इसके बाद, इसकी व्यवस्था की गई।
 

माहिम तट पर डूबने से एक व्यक्ति की मौत, एक लापता
महाराष्ट्र के मुंबई में माहिम तट पर एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, जबकि अन्य दो को बचा लिया गया। जिनमें से एक का इलाज हिंदुजा अस्पताल में चल रहा है। जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। खराब मौसम के चलते बचाव अभियान रुका हुआ है। बीएमसी ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि कल भी बचान अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed