{"_id":"66194209a441535e5701d28f","slug":"cpi-m-to-contest-in-1-lok-sabha-seat-8-assembly-segments-in-andhra-as-part-of-india-alliance-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election: 'CPI के लिए कुछ सीटों पर बनी सहमति', आंध्र में विधानसभा-लोकसभा चुनाव को लेकर बोलीं वाईएस शर्मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election: 'CPI के लिए कुछ सीटों पर बनी सहमति', आंध्र में विधानसभा-लोकसभा चुनाव को लेकर बोलीं वाईएस शर्मिला
Fri, 12 Apr 2024 07:47 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 07:47 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाई एस शर्मिला ने शुक्रवार को कहा कि सीपीआई को आगामी विधानसभा-लोकसभा चुनावों के लिए सीटें आवंटित की गई है। इंडिया गठबंधन के तहत बने समझौते के मुताबिक, सीपीआई को एक लोकसभा और आठ विधानसभा सीटें आवंटित की गई है।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष वाई एस शर्मिला (फाइल )
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तारीखे जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ती जा रही है। लगभग सभी दलों ने अपने-अपने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस बीच, आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाई एस शर्मिला ने शुक्रवार को कहा कि सीपीआई को आगामी विधानसभा-लोकसभा चुनावों के लिए सीटें आवंटित की गई है।
ये सीटें सीपीआई के हिस्से में- वाईएस शर्मिला
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर वाईएस शर्मिला ने कहा कि एक लोकसभा और आठ विधानसभा सीटें सीपीआई को आवंटित की गई है। अराकू (एसटी) एकमात्र निर्वाचन क्षेत्र है, जहां से सीपीआई (एम) लोकसभा चुनाव लड़ेगी, जबकि विधानसभा क्षेत्रों में रामपचोदावरम, गन्नावरम, मंगलागिरी, कुरुप्पम, नेल्लोर टाउन, विजयवाड़ा सेंट्रल, गजुवाका और पन्याम शामिल हैं।
सीपीआई को खास सीटें आवंटित की गई- वाईएस शर्मिला
शर्मिला ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के हिस्से के रूप में सीपीआई को आगामी आम चुनाव और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए खास सीटें आवंटित की गई हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस, सीपीआई(एम) का आंध्र प्रदेश में गठबंधन है। इससे पहले, राज्य में 'इंडिया' गठबंधन ने आंध्र प्रदेश में 12 लोकसभा और 134 विधानसभा सीटों के लिए सीट-बंटवारे का एलान किया गया था।
विज्ञापन
कांग्रेस ने कुछ नाम पहले भी घोषित किए थे
कांग्रेस ने पहले 126 विधानसभा और 11 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी और एक लोकसभा और आठ विधानसभा सीटों के लिए सीपीआई के साथ सीट-बंटवारे का समझौता किया था। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के शिवाजी ने बताया कि कांग्रेस ने विजयवाडा सेंट्रल जैसी महत्वपूर्ण शहरी सीटें दी हैं।