{"_id":"5f9b2c3c8ebc3e9bae32c261","slug":"cpi-m-secretary-of-state-binesh-kodieri-arrested-in-karnataka-drug-case-enforcement-directorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक ड्रग केस में माकपा राज्य सचिव का बेटा बिनेश कोदियेरी गिरफ्तार : प्रवर्तन निदेशालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक ड्रग केस में माकपा राज्य सचिव का बेटा बिनेश कोदियेरी गिरफ्तार : प्रवर्तन निदेशालय
Fri, 30 Oct 2020 02:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
बंगलूरू ड्रग केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल माकपा के सचिव कोदियेरी बालाकृष्णन के बेटे बिनेश कोदियेरी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बिनेश से तीन घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, ईडी ने बिनेश को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया। ईडी उससे कई दौर की पूछताछ कर चुकी है। पिछली बार केंद्रीय एजेंसी ने बिनेश से लगभग छह घंटे पूछताछ की थी। जांच एजेंसी का आरोप है कि माकपा नेता के बेटे के तार बंगलूरू ड्रग मामले के मुख्य आरोपी एम अनूप से जुड़े हुए हैं। बिनेश और अनूप के बीच वित्तीय लेनदेन थी।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, केरल सोना तस्करी के मुख्य आरोपी और बंगलूरू ड्रग केस के मुख्य आरोपी के बीच संबंधों का पता लगने के बाद ईडी ने यह कदम उठाया। इस साल अगस्त में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कर्नाटक में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ किया था। एनसीबी ने अनूप, अनिखा डी, आर रविंद्रन को होटल के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनके पास से भारी मात्रा में ड्रग और 2.20 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे।
विज्ञापन