फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPI (M) legislator of Kerala surrounded by controversy told IAS officer without mind

केरल: विवादों में घिरे माकपा विधायक, महिला आईएएस अधिकारी को कहा 'बिना दिमाग वाली'

Sun, 10 Feb 2019 09:18 PM IST
Trainee Trainee भाषा, इडुक्की
भाषा, इडुक्की Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 10 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
CPI (M) legislator of Kerala surrounded by controversy told IAS officer without mind
CPIM LOGO

महिला आईएएस अधिकारी पर सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी को लेकर माकपा विधायक विवादों में घिर गए हैं। विधायक ने मन्नार में एक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में अनधिकृत निर्माण रोकने का प्रयास कर रही युवा महिला आईएएस अफसर के लिए कहा कि उनके पास दिमाग नहीं हैं।

विज्ञापन


कुछ टेलीविजन चैनलों ने देवीकुलम विधायक एस राजेंद्रन के एक वीडियो फुटेज को प्रसारित किया। इसमें सब कलेक्टर डॉक्टर रेणु राज के लिए विधायक दिमाग न होने वाली टिप्पणी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राजेंद्रन ने कहा कि उनके पास (सब कलेक्टर) दिमाग नहीं है। उन्होंने सिर्फ कलेक्टर बनने के लिए पढ़ाई की है। इन लोगों के पास काफी कम दिमाग होता है। क्या उन्हें स्केच और प्लान की जानकारी नहीं हासिल करनी चाहिए थी। विधायक ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि एक कलेक्टर पंचायत के निर्माण में दखल नहीं दे सकती है। यह एक लोकतांत्रिक देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सब कलेक्टर ने बताया कि कि अवैध निर्माण को लेकर पंचायत को छह फरवरी को एक मेमो (ज्ञापन) जारी किया गया था। लेकिन यहां काम अब भी चल रहा है। इसी बीच इडुक्की जिले की माकपा इकाई ने कहा है कि वह विधायक से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed