{"_id":"600b0d9b8ebc3e31d7010f77","slug":"cpi-m-leader-yechury-said-governments-promise-to-keep-agriculture-law-suspended-is-hollow","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकपा नेता येचुरी बोले-कृषि कानून स्थगित रखने का सरकार का वादा खोखला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माकपा नेता येचुरी बोले-कृषि कानून स्थगित रखने का सरकार का वादा खोखला
Fri, 22 Jan 2021 11:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
महासचिव सीताराम येचुरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को दावा किया कि तीन नए कृषि कानूनों को स्थगित रखने का केंद्र सरकार का आश्वासन ‘‘खोखला’’ है। साथ ही, उन्होंने पूछा कि क्या पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव दिया गया है?
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सरकार और किसानों के बीच शुक्रवार को वार्ता उस वक्त अटक गई, जब किसान संगठनों के नेता तीनों नए कृषि कानूनों को पूरी तरह वापस लिए जाने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी दिए जाने की अपनी मांग पर लगातार अड़े रहे। हालांकि, केंद्र ने उनसे कहा कि वह इन कानूनों के क्रियान्वयन को 12 से 18 महीने तक स्थगित रखने के अपने प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
येचुरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘‘सरकार के हठ के चलते 11वें दौर की वार्ता के बाद भी गतिरोध जारी है। राजपत्रित कानूनों को स्थगित नहीं रखा जा सकता। वे रद्द किये जाने तक लागू रहते हैं। इसलिए, उन्हें स्थगित रखने का आश्वासन खोखला है।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में सवाल किया, ‘‘कृषि कानूनों को 18 महीने के लिए क्यों स्थगित किया जा रहा है? क्या पंजाब विधानसभा चुनाव पर नजरें हैं? ’’
विज्ञापन