फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPI(M) defended CM Vijayan's statement on Sanatan Dharma, said- everyone should accept it

Kerala: माकपा ने किया सीएम विजयन के सनातन धर्म वाले बयान का बचाव, कहा- इसे सभी को स्वीकार करना चाहिए

Thu, 02 Jan 2025 03:16 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: बशु जैन Updated Thu, 02 Jan 2025 03:16 PM IST
सार

शिवगिरी में आयोजित तीर्थ सम्मेलन में उद्घाटन के दौरान सीएम पिनाराई विजयन ने कहा था कि सनातन धर्म और कुछ नहीं बल्कि 'वर्णाश्रम धर्म' (जाति आधारित सामाजिक व्यवस्था) है, जिसे गुरु ने चुनौती दी थी और उस पर विजय पाई थी। गोविंदन ने कहा कि शिवगिरी तीर्थयात्रा के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री का बयान स्पष्ट है और सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए। 

विज्ञापन
CPI(M) defended CM Vijayan's statement on Sanatan Dharma, said- everyone should accept it
सीपीआई नेता गोविंदन और सीएम पिनाराई विजयन। - फोटो : ANI

विस्तार

माकपा ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान का समर्थन किया है। माकपा के केरल राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि संत-समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को सनातन धर्म से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो चातुर्वर्ण्य प्रणाली पर आधारित है। गोविंदन ने कहा कि शिवगिरी तीर्थयात्रा के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री का बयान स्पष्ट है और सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस नेता वीडी सतीशन के बयान को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सतीशन सनातन धर्म पर भाजपा-आरएसएस के तर्कों को सफेद करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा-आरएसएस गठबंधन गुरु के आदर्शों को सनातन धर्म के साथ मिलाने की कोशिश कर रहा है, जो कि चातुर्वर्ण्य व्यवस्था पर आधारित है। उनका अंतिम विचार संविधान को बदलना और उस प्रणाली के आधार पर हिंदू राष्ट्र बनाना है।
विज्ञापन


सीएम ने यह बयान दिया था
शिवगिरी में आयोजित तीर्थ सम्मेलन में उद्घाटन के दौरान सीएम पिनाराई विजयन ने कहा था कि सनातन धर्म और कुछ नहीं बल्कि 'वर्णाश्रम धर्म' (जाति आधारित सामाजिक व्यवस्था) है, जिसे गुरु ने चुनौती दी थी और उस पर विजय पाई थी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समर्थित नए युग का 'मानवतावादी धर्म' समय के साथ खड़ा है।  गुरु को सनातन धर्म के ढांचे में बांधने की कोशिश करना संत का बहुत बड़ा अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीशन ने यह कहा था
सीएम के बयान को लेकर कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने कहा था कि सनातन धर्म एक सांस्कृतिक विरासत है। इसमें अद्वैत, 'तत त्वम् असि', वेद, उपनिषद और उनका सार समाहित है। इसे केवल संघ परिवार से जोड़ना भ्रामक है।


मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा ने दी थी कड़ी प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और कहा कि सीएम विजयन ने शिवगिरी की पवित्र भूमि पर सनातन धर्म का अपमान किया है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने श्री नारायण गुरु के अनुयायियों का अपमान किया है। भाजपा नेता वी. मुरलीधरन ने कहा विजयन के भाषण का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म से नफरत करना था। उनका बयान उदयनिधि स्टालिन के उस बयान का विस्तार था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म को खत्म करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed