Kerala: भाकपा नेता का दावा- तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीतेगी एलडीएफ, नतीजों के बाद होगा सीएम चेहरे का एलान
केरल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेजी हो गई है। इसी बीच भाकपा के नेता ने दावा किया है एलडीएफ इस चुनाव में तीसरी बाद जीत दर्ज करने जा रही है।
विस्तार
भाकपा के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने आने वाले विधानसभा चुनाव में एलडीएफ के जीतने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि एलडीएफ तीसरी बार सरकार बनाएगी और नतीजों के बाद मुख्यमंत्री का फैसला होगा। इन अहम चुनावों में सत्तारूढ़ एलडीएफ का नेतृत्व वामपंथी विचारधारा करेगी।
पिनाराई विजयन के मुख्यमंत्री बने रहने के सवाल पर विश्वम ने कहा कि इस पर गठबंधन के साथियों के बीच चर्चा होगी और आखिरी फैसला माकपा लेगी। नतीजे आने के बाद एलडीएफ के साथी इस पर चर्चा करेंगे। इसके बाद सबसे बड़ी पार्टी आखिरी फैसला करेगी। माकपा एलडीएफ गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है।
उन्होंने आगे कहा मुख्यमंत्री विजयन की कैंपेन में अहम भूमिका है क्योंकि वह पिछले 10 वर्षों से राज्य में शासन कर रही । उनके द्वारा अपनाए गए रुख और नीतियों का निश्चित रूप से महत्व है।