फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cow vigilantes stop vehicles carrying cattle beat up drivers near guwahati

असम में गोरक्षकों की गुंडागर्दी, गाय ले जा रहे लोगों को जमकर पीटा

Mon, 03 Jul 2017 09:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 03 Jul 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
cow vigilantes stop vehicles carrying cattle beat up drivers near guwahati

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी के बावजूद गौ-रक्षकों के तेवरों में कोई बदलाव नहीं आया है। भाजपा-शासित असम में विभिन्न हिंदू संगठनों की ओर से ऐसी गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। हाल ही एक हिंदू संगठन हिंदू युवा छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने पशुओं को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे तीन वाहनों के ड्रॉइवरों और खलासियों पर हमले किए।

विज्ञापन


पशु व्यापारियों के पास वैध दस्तावेजों के होने के बावजूद उनकी जमकर पिटाई की गई। यह घटना राजधानी से सटे इलाके में हुई। ड्रॉइवरों ने पुलिस में मारपीट की लिखित शिकायत करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संगठन की ओर से वाहनों को रोकने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंच कर उनको बचाया और थाने ले आई। स्थनीय टीवी चैनलों में ड्रॉइवरों के साथ मारपीट के फुटेज दिखाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त (पूर्व) मोहनीश मिश्र ने कहा कि ड्रॉइवरों ने मारपीट की कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। इस मामले की जांच चल रही है। सनद रहे कि बीते अप्रैल में नगांव जिले में पशुओं की तस्करी के आरोप में एक भीड़ ने दो मुस्लिम युवकों की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। पूर्वोत्तर राज्यों में बीफ की भारी खपत होने की वजह से कई राज्य पशुओं की खरीद-फरोख्त पर लागू पाबंदी का विरोध कर रहे हैं।‌

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed