फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 vaccine will be provided to all people of Tamil Nadu free of cost when it is ready, says CM Palaniswami

सीएम पलानीस्वामी का एलान, तमिलनाडु की जनता को मुफ्त में मिलेगी कोरोना वैक्सीन

Thu, 22 Oct 2020 05:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 22 Oct 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Covid19 vaccine will be provided to all people of Tamil Nadu free of cost when it is ready, says CM Palaniswami
मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी - फोटो : twitter.com/CMOTamilNadu

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कोविड-19 महामारी की वैक्सीन को लेकर गुरुवार को बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोविड-19 वैक्सीन तैयार हो जाएगी तो राज्य के सभी लोगों को यह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 10,780 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


राज्य में अभी तक कोरोना संक्रमण के छह लाख 97 हजार 116 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सक्रिय मामलों की संख्या 35,480 है। वहीं, प्रदेश में छह लाख 50 हजार 856 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु में इस महामारी के चलते 39 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

 

गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामना
इससे पहले पलानीस्वामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामना दी थी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की थी। पलानीस्वामी ने शाह को फूलों का गुलदस्ता भी भेजा। उन्होंने कहा, 'आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि देश की सेवा के लिए वह आपको उत्तम स्वास्थ्य दे।'

 
बिहार में भाजपा ने भी किया मुफ्त वैक्सीन का वादा
उधर, भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए एलान किया कि वह राज्य के लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में देगी। अब इस पर विवाद शुरू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भाजपा से सवाल किया है कि अगर वह सत्ता में नहीं आई तो क्या लोगों को वैक्सीन नहीं देगी?  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed