{"_id":"5e96ddf48ebc3e77a45bb8c9","slug":"covid19-patient-commits-suicide-at-civic-hospital-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई : कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने अस्पताल में की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई : कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने अस्पताल में की आत्महत्या
Wed, 15 Apr 2020 03:45 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 15 Apr 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई एक 29 वर्षीय महिला ने बुधवार को मुंबई के नायर हॉस्पिटल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह के वक्त की है, जब महिला ने कथित रूप से दुपट्टे की सहायता से वार्ड संख्या 25 के बाथरूम में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि केंद्रीय मुंबई के वर्ली निवासी इस महिला को हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अस्पताल कर्मियों और मरीजों ने शव लटकते देखा था। पुलिस ने कहा कि अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में 117 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2801
बता दें कि देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां आज कोरोना वायरस संक्रमण के 117 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 66 मुंबई से और 44 पुणे से हैं। इसके बाद राज्य में अब तक सामने आए मरीजों की कुल संख्या 2801 हो गई है।
विज्ञापन