फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 Outbreak India reports 11109 fresh Corona cases active infections breach 49000 mark Latest News Update

Corona Alert: कोरोना के नए केस 11 हजार के पार, यह बीते 236 दिनों में सबसे ज्यादा; सक्रिय मरीज 50 हजार के करीब

Fri, 14 Apr 2023 11:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 14 Apr 2023 11:36 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिन के अंदर देश में 42 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच 97 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है।

विज्ञापन
Covid19 Outbreak India reports 11109 fresh Corona cases active infections breach 49000 mark Latest News Update
Corona Update - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 11 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ऐसे कोरोना संक्रमित जिनका इलाज चल रहा है, उनका आंकड़ा भी 49 हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,109 नए मामले सामने आए हैं। यह बीते 236 दिनों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में फिलहाल सक्रिय मामले 49,622 हैं।

विज्ञापन


29 मरीजों की जान गई
देश में बीते दिन 29 कोरोना संक्रमितों की जान गई। इससे जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा अब 5,31,064 हो गया है। बीते दिन दिल्ली-राजस्थान में तीन-तीन, छत्तीसगढ़-पंजाब में दो-दो, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक-एक कोरोना संक्रमित की जान गई है। इस सूची में केरल नौ पुरानी मौतों को भी जोड़ा है। 
विज्ञापन


आंकड़ों में कोरोना के मामले
प्रति दिन की संक्रमण दर 5.01 फीसदी पहुंच गई है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.29 फीसदी है। देश में अब तक 4,47,97,269 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। देश में फिलहाल सक्रिय मरीजों का आंकड़ा कुल मामलों के मुकाले 0.11 फीसदी है। संक्रमण से उबरने की दर 98.70 फीसदी बनी हुई है। अब तक 4,42,16,586 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में कोविड रोधी टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले बीते दिन भारत में कोरोना के 10 हजार 158 नए केस मिले थे। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हजार 998 हो गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह यह आंकड़े जारी किए थे। इसके मुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमण की दैनिक दर 4.42 फीसदी और साप्ताहिक दर 4.02 प्रतिशत थी। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत थी। मरीजों के ठीक होने की दर 98.71 प्रतिशत थी।

सात दिन के अंदर 42 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिन के अंदर देश में 42 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच 97 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। वहीं, जब इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर, गोरखपुर के निदेशक डॉ. रजनीकांत से कोरोना की चौथी लहर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'अभी चौथी लहर की कोई आहट नहीं है। देश में ज्यादातर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। इसलिए डरने की नहीं बल्कि बचाव की जरूरत है। प्रिवेंशन के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed