{"_id":"5e9a17128ebc3e768c0d8e04","slug":"covid19-in-india-coronavirus-indian-army-arranged-special-train-for-deployment-of-troops-on-pak-and-china-borders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: सेना ने पाक व चीन सीमाओं पर सैनिकों की तैनाती के लिए की विशेष ट्रेन की व्यवस्था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: सेना ने पाक व चीन सीमाओं पर सैनिकों की तैनाती के लिए की विशेष ट्रेन की व्यवस्था
Sat, 18 Apr 2020 02:22 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 18 Apr 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल फोटो)
करीब 950 सैनिकों को लेकर एक विशेष ट्रेन शुक्रवार को बेंगलुरु से जम्मू रवाना हुई। इन सैनिकों को पाकिस्तान से लगी सीमा पर तैनात किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक अन्य विशेष ट्रेन शनिवार को बंगलूरू से ही चलेगी जो सैनिकों को पूर्वोत्तर क्षेत्र तक ले जाएगी ताकि उन्हें चीन के साथ लगी सीमा पर तैनात किया जा सके।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्रालय और रेलवे से मंजूरी के बाद ट्रेनों को व्यवस्था की गयी ताकि दोनों देशों से लगती सीमाओं पर जवानों की तैनाती की जा सके। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (बंद)के कारण रेलवे ने सभी यात्री ट्रेनों को तीन मई तक के लिए रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि सेना के जवान बंगलूरू, बेलगाम और सिकंदराबा में सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में पेशेवर पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद अपनी फील्ड ड्यूटी में लौट रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि सभी जवानों को अनिवार्य रूप से क्वारंटीन अवधि से गुजरना पड़ा और वे फिट हैं। ट्रेन 20 अप्रैल को जम्मू पहुंचेगी।
विज्ञापन
दूसरी ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक जाएगी। भारतीय सेना ने कोरोना वायरस महामारी से अपने 13 लाख कर्मियों को बचाने के लिए कई उपाय किए हैं।
भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को अपने सभी सैन्य प्रतिष्ठानों, छावनियों, मुख्यालयों और फील्ड यूनिटों को निर्देश दिया था कि लॉकडाउन संबंधी सरकार के ताजा दिशानिर्देशों के मद्देनजर 19 अप्रैल तक बलों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी।