{"_id":"5eab5a8c8ebc3e909b669f00","slug":"covid19-iit-guwahati-designs-bamboo-furniture-for-health-care-centres-make-shift-isolation-wards","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT गुवाहटी ने बनाया बेंत का खास आइसोलेशन वार्ड, एक दिन में तैयार हो जाएगा अस्थायी अस्पताल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IIT गुवाहटी ने बनाया बेंत का खास आइसोलेशन वार्ड, एक दिन में तैयार हो जाएगा अस्थायी अस्पताल
Fri, 01 May 2020 04:39 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 01 May 2020 04:39 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी गुवाहटी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश के उच्च तकनीकी शिक्षा संस्थानों के योगदान देने का सिलसिला जारी है। आईआईटी गुवाहटी ने कोरोना सेंटरों के लिए बेंत का खास फर्नीचर तैयार करने के अलावा बेहद कम लागत में तैयार होने वाले खास मेकशिफ्ट कोरोना आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किए हैं। इन वार्ड को आवश्यकतानुसार कहीं भी खड़ा करते हुए अस्थायी अस्पताल तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
आईआईटी के डिजाइन विभाग की टीम ने यह तैयारी संक्रमण का असर बढ़ने पर ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की स्थिति आने को ध्यान में रखकर की है। उनका दावा है कि इनके जरिये बेहद कम लागत में बड़े पैमाने पर बनाकर बहुत जल्दी छोटे स्वास्थ्य केंद्रों और इंडोर स्टेडियमों में अस्थायी अस्पताल तैयार किया जा सकता है। संक्रमण का असर खत्म होने के बाद इन्हें नष्ट करना भी बेहद आसान होगा।
विज्ञापन
डिजाइन विभाग के प्रोफेसर रवि मोकाशी पुणेकर के मुताबिक, 'उनकी टीम के डिजाइन का उपयोग करके रोजाना 200 से ज्यादा मरीजों के लिए नए बेड तैयार किए जा सकते हैं। उत्तरपूर्व भारत में बेंत शिल्प अहम आर्थिक आधार है। हालांकि अभी तक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों जैसी सामुदायिक सुविधाओं में इस शिल्प का उपयोग बेहद सीमित था, लेकिन इस प्रोजेक्ट (आईआईटी टीम के प्रोजेक्ट) ने इसकी अपार क्षमता को सामने ला दिया है।
विज्ञापन