कोरोना से जंगः भारत के लिए राहत भरी खबर, 20 देशों की सूची में अब भी 16वें नंबर पर
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
- 29,061 संक्रमित, 1610 की मौताें वाले 150 गुना छोटे स्विट्जरलैंड से बेहतर स्थिति में
- अमेरिका सबसे अधिक मरीजों और मौतों के साथ पहले नंबर पर है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
सर्वाधिक प्रभावित 20 देशों में भारत 16वें नंबर पर है। शीर्ष ग्यारह देशों में मरीज 50 हजार से ज्यादा हैं। अमेरिका सबसे अधिक मरीजों और मौतों के साथ पहले नंबर पर है। फिर स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन हैं। धरती का स्वर्ग व कम जनसंख्या वाले स्विट्जरलैंड से भी भारत बेहतर स्थिति में है।
डब्ल्यूएचओ और जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के रिसोर्स सेंटर के अनुसार सोमवार शाम तक स्विट्जरलैंड 15वें नंबर पर था, जहां कोरोना को दस्तक दिए 63 दिन हो गए और 29,061 संक्रमित थे, 1610 की जान जा चुकी है। वहीं भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में 89 दिन के भीतर 27,892 में संक्रमण की पुष्टि हुई, 872 की मौत हुई है।
भारत में पहला केस 30 जनवरी जबकि स्विट्जरलैंड में 25 फरवरी यानि भारत केे 26 दिन बाद मिला था। आज 86 लाख की आबादी वाला स्विट्जरलैंड 130 करोड़ की आबादी वाले भारत से अधिक प्रभावित है। आंकड़ों पर गौर करेंगे तो स्विट्जरलैंड में रोजाना औसतन 461 मरीज मिले और रोजाना औसतन 25 लोगों की मौत हुई। भारत में इस अनुसार रोजाना 313 मरीज मिले और रोजाना के हिसाब से नौ लोगों की मौत हुई।
पेरू : भारत से 375 मरीज कम
- आबादी: तीन करोड़। पहला केस छह मार्च को। 63 दिन में 27,517 में वायरस की पुष्टि हुई, जो भारत से 375 मरीज कम हैं। यहां 728 लोगों की मौत भी हो चुकी है। प्रति दस लाख की आबादी पर यहां 7059 लोगों की जांच हो रही है, जबकि इस हिसाब से हर दस लाख की आबादी पर 22 लोगों की मौत दर्ज हुई है।
पुर्तगाल: भारत से अधिक मौतें
जनसंख्या एक करोड़ है। भारत की तुलना में कम मरीज हैं, लेकिन मौतें अधिक हैं। 57 दिन पहले पहला केस मिला, अब तक 23,864 में वायरस की पुष्टि और 903 की मौत हो चुकी है। यहां प्रति दस लाख की आबादी पर 32,414 लोगों की जांच हो रही है और 89 लोगों की मौत अब तक हुई है।
इक्वाडोर : 22 हजार संक्रमित, रोज 33 मौत
- एक करोड़ 72 लाख की आबादी। पहला मामला 29 फरवरी को। 59 दिन में 22,719 लोग चपेट में हैं। 576 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां प्रति दस लाख की आबादी पर 3203 लोगों की जांच हो रही है जबकि प्रति दस लाख की आबादी पर मौतों का आंकड़ा 33 है।
भारत में दस लाख पर 500 की जांच
- शीर्ष 20 देशों की तुलना में भारत में जांच का प्रतिशत बेहद कम है। आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार देश में करीब 665,819 लाख लोगों की कोरोना जांच हुई है। इस हिसाब से प्रति दस लाख की आबादी पर औसतन 500 लोगों की ही जांच हो सकी है।