{"_id":"5e7fa2af8ebc3e76ab744001","slug":"covid19-first-female-patient-infected-with-corona-virus-in-puducherry-recovers-soon-to-be-discharged","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: पुड्डुचेरी की पहली संक्रमित मरीज की हालत में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#LadengeCoronaSe: पुड्डुचेरी की पहली संक्रमित मरीज की हालत में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
Sun, 29 Mar 2020 12:48 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पुड्डुचेरी
पीटीआई, पुड्डुचेरी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 29 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी से एक राहत देने वाली खबर आई है। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित पहली मरीज 68 वर्षीय महिला की हालत में अब सुधार हो रहा है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि महिला को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, माहे जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित 68 वर्षीय महिला की ताजा रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अब वह जल्द ही डिस्चार्ज कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
अस्पताल के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि संक्रमित महिला की बहू जो एहतियात के तौर पर सरकारी अस्पताल में क्वारंटीन की गई थी, जांच के बाद उसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
वहीं रिपोर्ट के नेगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के निदेशक मोहन कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं को एक या दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।
बता दें कि यह 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला इसी माह की शुरूआत में सऊदी अरब में धार्मिक यात्रा में शामिल होकर भारत लौटी थी। इसके कुछ दिनों बाद ही कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने और जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था।