फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 China Temporarily Suspends Entry of Indians With Valid Visa or Residence Permit coronavirus

कोरोना से चिंतित हुआ चीन, भारत समेत कई देशों के लोगों की यात्रा पर रोक लगाई

Thu, 05 Nov 2020 07:19 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 05 Nov 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Covid19 China Temporarily Suspends Entry of Indians With Valid Visa or Residence Permit coronavirus
india china flag - फोटो : social media

पूरी दुनिया को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दलदल में धकेलने वाला चीन अब खुद ही इससे चिंतित हो गया है। चीन ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण भारत समेत कई देशों के लोगों के अपने देश में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत में चीनी दूतावास ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चीन ने जिन देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें भारत के अलावा ब्रिटेन, बेल्जियम और फिलीपींस भी शामिल हैं।

विज्ञापन
 

 
चीनी दूतावास की ओर से जारी बयान के मुताबिक, चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावास देश में उपर्युक्त श्रेणियों के धारकों के लिए स्वास्थ्य घोषणा पत्र पर मुहर नहीं लगाएंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण चीन ने भारत, ब्रिटेन, बेल्जियम और फिलीपींस के लोगों के प्रवेश पर अपने यहां अस्थायी रोक लगा दी है। वहीं अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी के यात्रियों को अतिरिक्त स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट पेश करनी होगी। चीन ने ब्रिटेन से यात्रा करने वाले गैर चीनी नागरिकों के वीजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। भले ही वे वैध वीजा और निवास परमिट रखते हों।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि चीनी दूतावास द्वारा भारत समेत कई देशों के लोगों के प्रवेश पर रोक अस्थायी है। संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए वीजा निलंबन की कार्रवाई केवल मौजूदा समय के लिए है। जल्द इसमें बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। 



ठंड की दस्तक के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते चीन चिंतित है। इसी के चलते उसने भारत समेत कई देशों के लोगों के आने पर रोक लगाई है। वहीं भारत सरकार चीन से भारतीयों की आवश्यक यात्रा को आसान बनाने के लिए बातचीत कर रही है। 



बता दें कि मार्च में चीन ने महामारी के जवाब में विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। चीन ने 6 नवंबर से संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और थाईलैंड के सभी यात्रियों को कोरोना जांच और कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी के लिए एक रक्त परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। चीन ने रोक हटाते हुए 28 सितंबर को वैध निवास परमिट वाले सभी विदेशियों को प्रवेश की अनुमति दी थी। इसके बाद भारत समेत कई देशों के यात्रियों के आने पर फिर से रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed