फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 Cases India Today, Corona Cases 13 July, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Updates

Covid-19: कोरोना ने बढ़ाई चिंता, देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1.32 लाख के पार, 45 लोगों की मौत

Wed, 13 Jul 2022 09:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 Jul 2022 09:53 AM IST
सार

230 जिलों में कोरोना का संक्रमण सबसे अधिक, एक दिन में मिले 16,906 मरीज। 145 जिलों में कोरोना संक्रमण 10 फीसदी से कहीं अधिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,32,457 हुई।

विज्ञापन
Covid19 Cases India Today, Corona Cases 13 July, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Updates
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार(13 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,32,457 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,441 अधिक है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,906 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 45 मरीजों की जान चली गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,25,519 लोगों की मौत हुई है।  

विज्ञापन


दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 400 मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हुई कोरोना रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 400 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई। बता दें कि इस समय दिल्ली में कोरोना के 1960 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 8548 टेस्ट हुए, जिसमें से 400 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दिल्ली में संक्रमण दर 2.92 फीसदी रही और 381 मरीजों ने कोरोना को मात दी व एक मरीज की मौत हुई।
विज्ञापन


मुंबई में  कल की तुलना में 79 फीसदी अधिक मरीज
मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 420 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 79 फीसदी अधिक है। बता दें कि कल यानी मंगलवार को मुंबई में 235 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के 230 जिलों में कोरोना का संक्रमण सबसे अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इन जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 65 फीसदी तक दर्ज की गई है। 145 जिलों में कोरोना संक्रमण 10 फीसदी से अधिक है तो 85 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच है। 

कुल मामले बढ़कर 4,36,69,850
मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बीते दिन में कोरोना संक्रमण के 16,906 नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल मामले बढ़कर 4,36,69,850 हो गए। इस बीच 45 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,519 पर पहुंच गई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,32,457 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.30 प्रतिशत है जबकि कोविड से पीड़ित होने के बाद ठीक होने वाले मरीजों की दर राष्ट्रीय स्तर पर 98.49 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,414 की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण की दैनिक दर 3.68 प्रतिशत है और साप्ताहिक दर 4.26 प्रतिशत है। महामारी से पीड़ित होकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,30,11,874 हो गई है जबकि इससे मरने वालों की दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई है। 


199 करोड़ से अधिक कोरोना खुराक दी गई
मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 199.12 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

केरल और महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौत
पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण से होने वाली 45 मौतों में से 17 केरल, 13 महाराष्ट्र, पांच पश्चिम बंगाल, दो-दो गुजरात तथा बिहार में हुईं जबकि छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से एक-एक मरीज की मौत हुई। देश में महामारी से अब तक 5,25,519 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र से 1,47,991 केरल से 70,170, कर्नाटक से 40,125, तमिलनाडु से 38,028, दिल्ली से 26,285, उत्तर प्रदेश से 23,548 और पश्चिम बंगाल से 21,251 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed