फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid19 cases increase 22 percent in last week active case death toll statewise

Covid19: रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, बीते एक हफ्ते में कोविड मामलों में 22 फीसदी का उछाल

Mon, 01 Jan 2024 12:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Jan 2024 12:23 PM IST
सार

बीते 24 घंटे में कोरोना के 800 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जो बीते सात महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। 

विज्ञापन
covid19 cases increase 22 percent in last week active case death toll statewise
कोरोना के मामले बढ़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल का आगाज हो चुका है, लेकिन नए साल के आगाज के साथ ही कोरोना भी डरा रहा है। दरअसल बीते हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते देश में कोरोना के मामलों में 22 फीसदी का उछाल आया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 800 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जो बीते सात महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। भारत में पिछले हफ्ते (24-30 दिसंबर) कोरोना के 4652 मामले सामने आए थे। इससे पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 3818 था। आंकड़ों से पता चल रहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


केरल में कोरोना मामलों में आई गिरावट
केरल में बीते हफ्ते कोरोना के कुल 2282 नए मामले सामने आए। राहत की बात ये है कि उससे पिछले हफ्ते केरल में 3018 नए कोरोना केस मिले थे। इस तरह बीते हफ्ते केरल में कोरोना मामलों में गिरावट आई है। कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे कई अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण में तेजी आई है। कर्नाटक में बीते हफ्ते कोरोना के 922 मामले सामने आए, जो कि पिछले से पिछले हफ्ते के मुकाबले तीन गुना की बढ़ोतरी है। महाराष्ट्र में भी 103 से बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 620 हो गई है। 
विज्ञापन


एक्टिव केस बढ़कर  4394 हुए
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 4394 हो गए हैं। इनमें से 1869 एक्टिव केस केरल में ही हैं। रविवार को केरल में कोरोना के 213 एक्टिव केस मिले। वहीं कर्नाटक में एक्टिव केस बढ़कर 1000 हो गए हैं। रविवार को कर्नाटक में कोरोना के 167 एक्टिव केस मिले। महाराष्ट्र में एक्टिव मरीज 693 हैं। तमिलनाडु में यह आंकड़ा 175 है। आंध्र प्रदेश में भी 109 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है। इनमें से दो मौत केरल में और एक तमिलनाडु में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 के केस भी बढ़ रहे हैं। हालांकि अभी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है बस लोग सावधानी रखें और सार्वजनिक जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed