{"_id":"5ebdf6e82f49452e2a57f6dd","slug":"covid19-8-year-old-girl-donates-her-savings-to-lockdown-affected-poor-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची ने अपने बचाए हुए पैसे लॉकडाउन प्रभावित गरीबों को दान किए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आठ साल की बच्ची ने अपने बचाए हुए पैसे लॉकडाउन प्रभावित गरीबों को दान किए
Fri, 15 May 2020 07:26 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 15 May 2020 07:26 AM IST
विज्ञापन
गरीब की मदद करती बच्ची (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
कोरोना महामारी का देश में श्रमिकों और गरीबों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से किसी का रोजगार छीन गया है तो किसी के पास खाने के लिए अन्न नहीं है। ऐसे बुरे वक्त में एक आठ साल की बच्ची ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। पुडुचेरी की आठ साल की एक स्कूली छात्रा ने अपनी बचत के 25 हजार रुपये गरीबों को दान कर दिए हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन में भूख और अनाज से जूझ रहे गरीबों के लिए इस बच्ची ने लैपटॉप खरीदने के लिए रखे 25 हजार रुपये दान कर दिए। कलक्टरेट के सूत्रों के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनने का सपना संजोने वाली दिया ने सिविल सेवाओं की परीक्षा की तैयारी के लिये लैपटॉप खरीदने के मकसद से पैसे इकट्ठे किए थे।
विज्ञापन
लेकिन वह गरीबों की दुर्दशा से हिल गयी और उसने ड्राइवर एवं कलाकार जैसे गरीबी से जूझ रहे लोगों के लिये जरूरी सामानों की खरीद के लिए अपनी बचत के पैसे का इस्तेमाल करने का निर्णय किया। अपने माता पिता की सहमति से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने अपनी बचत के पैसों का इस्तेमाल गरीब वर्ग के लिये जरूरी आवश्यक वस्तुओं की खरीद में किया ।
विज्ञापन