{"_id":"600956f78ebc3e2e7900674c","slug":"covid-vaccine-safe-in-serum-institute-fire-but-bcg-vaccine-stock-has-burned","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Serum Institute Pune: सीरम इंस्टीट्यूट में आग: कोविड वैक्सीन तो बच गई, लेकिन इस बीमारी की दवा जल गई!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Serum Institute Pune: सीरम इंस्टीट्यूट में आग: कोविड वैक्सीन तो बच गई, लेकिन इस बीमारी की दवा जल गई!
Thu, 21 Jan 2021 06:28 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 21 Jan 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
सीरम इंस्टिट्यूट: प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी प्लांट में आज (21 जनवरी) दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जिन्होंने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। हालांकि, इस हादसे में कोविड वैक्सीन कोविशील्ड को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन टीबी से संबंधित वैक्सीन जलने की सूचना है। दरअसल, मंजरी प्लांट में बीसीजी की वैक्सीन बनाने का काम हो रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
प्लांट में बन रही थी बीसीजी वैक्सीन
जानकारी के मुताबिक, मंजरी प्लांट में बीसीजी वैक्सीन बनाने का काम चल रहा था। यह वैक्सीन टीबी की बीमारी में काम आती है। साथ ही, अन्य कई बीमारियों में भी जीवनदायक वैक्सीन साबित हुई है। बता दें कि कुछ समय पहले कोरोना से बचाने के लिए भी बीसीजी वैक्सीन लगाने को लेकर चर्चा काफी तेज हुई थी। हालांकि, इंस्टीट्यूट के अधिकारियों का दावा है कि मंजरी प्लांट में बीसीजी वैक्सीन का ज्यादा स्टॉक नहीं था, जिसके चलते बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
Maharashtra: Fire breaks out at Terminal 1 gate of Serum Institute of India in Pune. More details awaited. pic.twitter.com/RnjnNj37ta
— ANI (@ANI) January 21, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही आग
बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी प्लांट में आग की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। आग की लपटें अब प्लांट के चौथे और पांचवें फ्लोर तक पहुंच चुकी हैं, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां करीब दो घंटे से मशक्कत कर रही हैं।
इस जगह हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सीरम इंस्टिट्यूट के गेट नंबर एक पर मंजरी प्लांट है, जहां आग लगी। वहीं, गेट नंबर-तीन, चार और पांच पर मौजूद प्लांट में कोविड वैक्सीन का निर्माण व भंडारण आदि किया जाता है। ये तीनों गेट हादसे वाली जगह से एकदम विपरीत दिशा में हैं।