फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Serum Institute Pune Fire Today Latest News : covid vaccine safe in serum institute fire but bcg vaccine stock has burned

Serum Institute Pune: सीरम इंस्टीट्यूट में आग: कोविड वैक्सीन तो बच गई, लेकिन इस बीमारी की दवा जल गई!

Thu, 21 Jan 2021 06:28 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: कुमार संभव Updated Thu, 21 Jan 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Serum Institute Pune Fire Today Latest News : covid vaccine safe in serum institute fire but bcg vaccine stock has burned
सीरम इंस्टिट्यूट: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी प्लांट में आज (21 जनवरी) दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जिन्होंने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। हालांकि, इस हादसे में कोविड वैक्सीन कोविशील्ड को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन टीबी से संबंधित वैक्सीन जलने की सूचना है। दरअसल, मंजरी प्लांट में बीसीजी की वैक्सीन बनाने का काम हो रहा था।

विज्ञापन

प्लांट में बन रही थी बीसीजी वैक्सीन

जानकारी के मुताबिक, मंजरी प्लांट में बीसीजी वैक्सीन बनाने का काम चल रहा था। यह वैक्सीन टीबी की बीमारी में काम आती है। साथ ही, अन्य कई बीमारियों में भी जीवनदायक वैक्सीन साबित हुई है। बता दें कि कुछ समय पहले कोरोना से बचाने के लिए भी बीसीजी वैक्सीन लगाने को लेकर चर्चा काफी तेज हुई थी। हालांकि, इंस्टीट्यूट के अधिकारियों का दावा है कि मंजरी प्लांट में बीसीजी वैक्सीन का ज्यादा स्टॉक नहीं था, जिसके चलते बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही आग

बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी प्लांट में आग की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। आग की लपटें अब प्लांट के चौथे और पांचवें फ्लोर तक पहुंच चुकी हैं, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां करीब दो घंटे से मशक्कत कर रही हैं। 
विज्ञापन

इस जगह हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सीरम इंस्टिट्यूट के गेट नंबर एक पर मंजरी प्लांट है, जहां आग लगी। वहीं, गेट नंबर-तीन, चार और पांच पर मौजूद प्लांट में कोविड वैक्सीन का निर्माण व भंडारण आदि किया जाता है। ये तीनों गेट हादसे वाली जगह से एकदम विपरीत दिशा में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed