फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid Vaccination India: Record Vaccine Jabs Given, Know All Updates, in Madhya Pradesh more then 10 lakh

कोरोना: टीकाकरण ने फिर पकड़ी रफ्तार, बुधवार को 63 लाख टीके लगे, कुल खुराक 30 करोड़ पार

Wed, 23 Jun 2021 06:58 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 23 Jun 2021 06:58 PM IST
सार

देश में टीकाकरण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश में शाम साढ़े पांच बजे तक 10,38,000 टीके लगाए गए।  

विज्ञापन
Covid Vaccination India: Record Vaccine Jabs Given, Know All Updates, in Madhya Pradesh more then 10 lakh
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में टीकाकरण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रात तक देश में कुल खुराक का आंकड़ा 30 करोड़ के पार पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, टीके की 30,09,69,538 खुराक दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


कोविड-19 रोधी टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था और रात साढ़े नौ बजे के कोविन आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 63.26 लाख से अधिक खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीके की 41.23 लाख पहली खुराक तथा 68,900 दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टीकाकरण के तीसरे चरण में 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 7,02,11,075 लोगों को पहली खुराक और 14,98,113 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन


वहीं मध्यप्रदेश में शाम साढ़े पांच बजे तक 10,38,000 टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 12435 वैक्सीनेशन सेंटर्स पर बुधवार को 11,25,958 डोज उपलब्ध करवाई गई थीं, इनमें से करीब 88 फीसदी का उपयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महाराष्ट्र: एक दिन में रिकॉर्ड 6,02,163 खुराक दी गईं
महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 टीके की छह लाख से अधिक खुराक दी गई जो संक्रमण के खिलाफ एक दिन में लोगों के टीकाकरण का एक नया रिकॉर्ड है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (जन स्वास्थ्य विभाग) प्रदीप व्यास ने बताया कि इसके साथ ही राज्य ने मंगलवार को टीके की 5,58,639 खुराक देने का रिकॉर्ड और बेहतर किया। उन्होंने कहा कि आज, हमने कल (मंगलवार) के प्रदर्शन को बेहतर किया है और एक ही दिन में अब तक की सबसे अधिक संख्या में कोविड-19 टीके की खुराक दी है। राज्य में बुधवार शाम सात बजे तक 6,02,163 खुराकें दी गईं।


उन्होंने कहा कि अंतिम आंकड़ा आने के बाद वास्तविक संख्या और अधिक हो सकती है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में मंगलवार को टीके की 5,58,639 खुराक दी गई थी।



दिल्ली में एक लाख लोगों ने लिया एक ही दिन में वैक्सीन
25 दिन बाद दिल्ली में एक लाख लोगों ने एक ही दिन में वैक्सीन लिया है। इससे पहले 28 मई को एक दिन में एक लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन लिया था, लेकिन उसके बाद वैक्सीन की कमी के चलते कई टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ गया। अब वैक्सीन की आपूर्ति समय पर होने से टीकाकरण ने भी गति पकड़ ली है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में अब तक 73,15,100 खुराक उपलब्ध हुई हैं जिनमें से बुधवार शाम तक 68,07,059 खुराक दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed