फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID Update: 2487 new patients found in 24 hours, active cases decreased by 404, 13 people died

COVID Update : 24 घंटे में 2487 नए मरीज मिले, सक्रिय केस 404 घटे, 13 लोगों की गई जान

Sun, 15 May 2022 09:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 15 May 2022 09:35 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
COVID Update: 2487 new patients found in 24 hours, active cases decreased by 404, 13 people died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में बीते 24 घंटे में 2487 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, सक्रिय केस 404 घटकर 17,692 रह गए। 
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। रविवार को मिले 2487 नए केस के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,31,21,599 हो गई है। इसी तरह 13 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,24,214 हो गई। सक्रिय केस की बात करें तो कुल मामलों की तुलना में यह 0.04 फीसदी है।

राष्ट्रीय कोविड रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। देश में कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर 0.61 फीसदी तो साप्ताहिक दर 0.62 फीसदी है। महामारी को मात देने वालों की संख्या अब बढ़कर 4,25,79,693 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 191.32 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। 

विज्ञापन


13 नई मौतों में से आठ केरल में
बीते 24 घंटे में हुई 13 मौतों में से केरल में सर्वाधिक आठ, दिल्ली में चार और महाराष्ट्र के एक मौत शामिल है। देश में अब तक कुल 5,24,214 मौतें हुई हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 1,47,854, केरल में 69,363, कर्नाटक में 40,105, तमिलनाडु में 38,025, दिल्ली में 26,192, उत्तर प्रदेश में 23,513 और पश्चिम बंगाल में 21,203 मौतें हुई हैं। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कोरोना के साथ अन्य बीमारियों के कारण हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed