फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID Update: 15,940 new cases found in country, 20 deaths, Daily positivity rate 4.39 percent

COVID Update: देश में 15,940 नए संक्रमित मिले, 20 की मौत, संक्रमण दर 4.39 फीसदी

Sat, 25 Jun 2022 09:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 25 Jun 2022 09:42 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी बीते 24 घंटे की रिपोर्ट के अनुसार देश में औसत दैनिक कोरोना संक्रमण दर 4.39 फीसदी है। हालांकि कई राज्यों में यह 5 से 10 फीसदी के बीच है। 

विज्ञापन
COVID Update: 15,940 new cases found in country, 20 deaths, Daily positivity rate 4.39 percent
कोरोना अपडेट - फोटो : self

विस्तार

देश में बीते 24 घंटे में 15,940 नए कोरोना संक्रमित मिले और 20 लोगों की महामारी से मौत हो गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि, शुक्रवार की तुलना में नए संक्रमितों की संख्या कम है। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी बीते 24 घंटे की रिपोर्ट के अनुसार देश में औसत दैनिक कोरोना संक्रमण दर 4.39 फीसदी है। हालांकि कई राज्यों में यह 5 से 10 फीसदी के बीच है। देश में सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 3495 की बढ़ोतरी हुई है और ये बढ़कर 91,779 हो गए। वहीं, 20 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,24,974 हो गई। शुक्रवार को देश में 17,336 मामले सामने आए थे। 

विज्ञापन


कोविड: एक नजर में

  • शनिवार सुबह बीते 24 घंटे में मिले केस 15,940
  • देश में अब तक कुल केस 4,33,78,234
  • 24 घंटे में मौतें 20, कुल मौतें 5,24,974
  • देश में सक्रिय केस 91,779 
  • दैनिक कोरोना संक्रमण दर 4.39 फीसदी
  • साप्ताहिक संक्रमण दर 3.30 फीसदी
  • मृत्यु दर 1.21 फीसदी
  • कोरोना रिकवरी दर 98.58 फीसदी
  • अब तक स्वस्थ हुए 4,27,61,481
     

12 राज्यों में बढ़ी कोरोना की रफ्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 10 जून के बाद 12 राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। इसमें महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, पंजाब में साप्ताहिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed