फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID India Seva launched, an interactive platform for establishing a direct channel of communication with public during the pandemic

सरकार ने शुरू की 'कोविड इंडिया सेवा', जनता को रियल टाइम में मिलेगा समस्याओं का समाधान

Tue, 21 Apr 2020 05:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 21 Apr 2020 05:15 PM IST
सार

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने की इस इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म की शुरुआत
  • ट्वीट्स को टोकन में बदल कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी समस्या
  • ई-गवर्नेंस को रियल टाइम में प्रभावी बनाने के लिए बनाया गया यह प्लेटफॉर्म

विज्ञापन
COVID India Seva launched, an interactive platform for establishing a direct channel of communication with public during the pandemic
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने मंगलवार को 'कोविड इंडिया सेवा'  की शुरुआत की।  ट्विटर पर बनाए गए इस आधिकारिक ट्विटर हैंडल की सहायता से महामारी के दौरान लाखों भारतीयों से सीधा संवाद किया जा सकेगा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य वास्तविक समय (रियल टाइम) में खास तौर पर कोविड-19 महामारी जैसे संकट के समय में पारदर्शी ई-गवर्नेंस डिलिवरी को सक्षम बनाने और नागरिकों के सवालों का तेजी से जवाब देना है। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि, इसके माध्यम से लोग, अपने सवाल @CovidIndiaSeva ट्विटर हैंडल पर पूछ सकते हैं और लगभग तुरंत जवाब पा सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म ऐसी व्यवस्था पर काम करता है जो बड़ी संख्या में ट्वीट्स को टिकट के रूप में परिवर्तित करता है और समाधान के लिए उन्हें संबंधित कार्यालयों या अधिकारियों तक पहुंचाता है।  
विज्ञापन




इस पोर्टल की शुरुआत करते हुए डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए ट्विटर समय के साथ सरकार और नागरिक दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण और उपयोगी साधन बनकर उभरा है, खासकर जरूरत के समय में। हम खुश हैं कि हमने ट्विटर सेवा सॉल्यूशन के उपयोग से एक ऑनलाइन प्रयास किया है। डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, इसे विशेषज्ञों की एक टीम संचालित करेगी। इन्हें इसका प्रशिक्षण दिया गया है और हर समस्या का उसी के हिसाब से समाधान करने के लिए उन्हें संसाधन मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया, कोविड इंडिया सेवा पोर्टल जनता को अधिकारियों तक पहुंचने में मदद करेगा, फिर वह सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों संबंधी अपडेट हों, स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानना हो या यदि किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण महसूस हो रहे हैं और वह नहीं जानता है कि उसे क्या करना चाहिए, ऐसी कोई समस्या हो। 


इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत के मौके पर ट्विटर की भारत और दक्षिण एशिया में जन नीतियों की निदेशक महिमा कौल ने कहा, सरकार और जनता के बीच संपर्क स्थापित करने और दोनों के लिए एक अहम सेवा होने के नाते हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। जैसे कि भारत सोशल डिस्टेंसिंग के सहाने कोरोना से जंग लड़ रहा है और जिस तरह से भारत सरकार सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से संपर्क करती है, हम उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed