{"_id":"60837fd28ebc3ebd016d53ef","slug":"covid-deaths-in-india-could-peak-by-mid-may-at-over-5-000-per-day-us-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: अभी और बढ़ेगा कोरोना का तांडव, मई में रोजाना हो सकती है 5 हजार लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दावा: अभी और बढ़ेगा कोरोना का तांडव, मई में रोजाना हो सकती है 5 हजार लोगों की मौत
Sat, 24 Apr 2021 07:47 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:47 AM IST
सार
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में आने वाले दिनों में कोरोना वायरस का कहर और बढ़ेगा। मई में हर दिन 5,000 से ज्यादा लोगों की जान जाएगी यानी कि अप्रैल से लेकर अगस्त तक 300,000 से ज्यादा लोगों की मौत होगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से मौतें
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में हर दिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में पिछले दो दिन से लगातार तीन लाख से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं और ढाई हजार से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। इस बीच, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में आने वाले दिनों में कोरोना वायरस का कहर और बढ़ेगा। मई में हर दिन 5,000 से ज्यादा लोगों की जान जाएगी यानी कि अप्रैल से लेकर अगस्त तक 300,000 से ज्यादा लोगों की मौत होगी।
विज्ञापन
वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) की ओर से कोविड-19 की आगामी स्थिति पर अध्ययन किया गया है। 15 अप्रैल को प्रकाशित इस अध्ययन में कोविड टीकाकरण अभियान के बावजूद दूसरी लहर के लंबे समय तक कहर बरपाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
आईएचएमई के विशेषज्ञों ने अध्ययन में चेतावनी दी है कि भारत में आने वाले समय में कोरोना महामारी और विकराल रूप धारण कर सकती है। इस अध्ययन में विशेषज्ञों ने भारत में कोरोना मरीजों की संख्या और कोविड से होने वाली मौतों का आकलन किया है। अध्ययन में दावा किया गया है कि भारत में मई में कोरोना महामारी से प्रतिदिन 5,600 से ज्यादा लोगों की मौत होगी। एक अनुमान के मुताबिक, 12 अप्रैल से 1 अगस्त के बीच 3,29,000 लोगों की कोरोना से मौत हो सकती है। कोरोना से मरने वालों की यह संख्या जुलाई के अंत तक 6,65,000 तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
वाशिंगटन विश्वविद्यालय के अध्ययन में कहा गया कि सितंबर, 2020 से फरवरी, 2021 तक कोरोना संक्रमितों की संख्या और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में गिरावट देखी गई, लेकिन 15 फरवरी के बाद संक्रमण ने एक फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। आज लगातार दूसरे दिन 3.45 लाख से अधिक कोरोना के नए मरीज मरीज मिले हैं और 2600 से अधिक लोगों की जान चली गई। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 25.50 लाख से अधिक हो गई है।