फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID catching up again, 7240 new cases in 24 hours, active cases cross 32 thousand mark

Coronavirus in India : फिर चाल पकड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 7240 नए मामले; लगातार दूसरे दिन 40 फीसदी मरीज बढ़े

Thu, 09 Jun 2022 09:51 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 09 Jun 2022 09:51 AM IST
सार

देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 3641 की बढ़ोतरी हुई। देश में अब सक्रिय केस 32,498 हो गए हैं। 

विज्ञापन
COVID catching up again, 7240 new cases in 24 hours, active cases cross 32 thousand mark
Coronavirus In India - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में एक बार फिर कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों कोरोना वायरस के 7240 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को देश में 5233 नए मरीज सामने आए थे। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को 3741 नए संक्रमित मिले थे। इससे साबित होता है कि संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। बुधवार को 94 दिन बाद देश में नए संक्रमितों की संख्या 5000 के पार पहुंची थी। महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में कोविड केस फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 3641 की बढ़ोतरी हुई। देश में अब सक्रिय केस 32,498 हो गए हैं। अपडेट आंकड़ों के मुताबिक आठ और लोगों की महामारी से मौत हुई है। इसे मिलाकर अब तक कुल 5,24,723 मौतें हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


जून में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार 
कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता फिर से बढ़ा दी है। कोरोना के आंकड़ों को देखें तो इस महीने की शुरुआत से ही कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। एक जून से सात जून तक हर दिन चार हजार के आसपास मामले दर्ज किए गए। जबकि, चालू सप्ताह के शुरुआती दिनों से 5000 से ज्यादा मामले सामने आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 9 दिनों में कोरोना की रफ्तार यूं बढ़ी
तारीख    नए केस

1 जून     2745
2 जून     3712
3 जून     4041
4 जून     3962
5 जून     4270
6 जून     4518
7 जून     3741
8 जून     5233
9 जून     7240


महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली व कर्नाटक पर नजर
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वह महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली व कर्नाटक में कोविड की स्थिति पर नजर रखे हुए है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन राज्यों को नागरिकों से कोविड अनुकूल व्यवहार करने, टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेशन और कोविड से बचाव के प्रोटोकॉल के पालन  की पांच सूत्रीय रणनीति के पालन का निर्देश दिया गया है। 

हिमाचल से केरल तक 28 जिले रेड जोन में 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से रेड जोन घोषित किया है। इनमें हरियाणा और महाराष्ट्र के वे चार जिले भी शामिल हैं, जहां साप्ताहिक संक्रमण पांच फीसदी से भी ज्यादा दर्ज किया गया। राज्यों के साथ बुधवार को बैठक में मंत्रालय ने प्रभावित राज्यों से जमीनी स्तर पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

अरुणाचल में संक्रमण 21 फीसदी बढ़ा
अरुणाचल प्रदेश सहित सात राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में यह बढ़ोतरी देश में सर्वाधिक 21.43 फीसदी तक दर्ज की गई। देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। 


मास्क पहनने से इनकार पर विमान से उतार दें : डीजीसीए
उधर, डीजीसीए ने कहा कि यदि कोई यात्री विमान के अंदर चेतावनी के बावजूद मास्क पहनने से इनकार करता है तो उसे विमान के रवाना होने से पहले एयरलाइंस विमान से उतार सकती हैं। विमानन नियामक डीजीसीए ने महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभिन्न एयरलाइंस को यह सख्त एडवाइजरी दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed