फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid cases in India crossed 6 lakh mark on Wednesday in just five days after country breach half-million mark

महज पांच दिनों में एक लाख बढ़ गई कोरोना संक्रमितों की संख्या

Thu, 02 Jul 2020 03:40 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 02 Jul 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Covid cases in India crossed 6 lakh mark on Wednesday in just five days after country breach half-million mark
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच बुधवार को केवल पांच दिनों में, देश में कोविड-19 के मामले छह लाख से ऊपर पहुंच गए। ऐसा तब हुआ जब ताजा मामलों की वृद्धि दर के साथ-साथ पिछले एक लाख मामलों में मृत्यु दर में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन


26 जून को एक लाख मामलों की वृद्धि दर 3.6 प्रतिशत थी। ठीक इसी तरह इस अवधि के दौरान मृत्यु दर की वृद्धि दर 2.9 प्रतिशत से घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई। दो दिनों के अंतराल के बाद नए मामलों की संख्या 19,000 से ऊपर दर्ज किए गए। बुधवार को 19,684 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 605,068 पर पहुंच गई।
विज्ञापन


हालांकि बुधवार को कोरोना की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 434 रही जो इससे एक दिन पहले 510 थी। भारत में अब तक वायरस के कारण 17,837 लोगों की मौत हुई है। भारत का सकारात्मक पहलू यह है कि यहां 359,671 लोग वायरस से लड़ाई जीतकर ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- परिवार को 48 घंटे तक फ्रीजर में रखना पड़ा कोरोना वायरस से मरे बुजुर्ग का शव


महाराष्ट्र में बुधवार को 5,537 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 180,298 हो गई है। वहीं राज्य में मृतकों की संख्या 8,053 पर पहुंच गई है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां बुधवार को मामलों में मामूली वृद्धि देखने को मिली। यहां बुधवार को कोरोना के 2,442 मरीज सामने आए जबकि मंगलवार को यह संख्या 2,199 थी। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 89,802 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 2,803 हो गई है।

तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना के 3,882 नए मामले सामने आए और 63 लोगों की मौत हो गई। राज्य में मृतकों की कुल संख्या 1,264 हो गई है। जबकि राज्य के हॉटस्पॉट शहर चेन्नई में 2,182 मामले सामने आए। महामारी विज्ञानियों का कहना है कि महामारी अन्य जिलों में तेजी से बढ़ रही है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 94,049 है जबकि 39,856 का इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed