फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid: Active cases in India decreased further to 0.03 percent, 795 new infected found in 24 hours, 58 deaths

कोविड : देश में सक्रिय केस और घटकर 0.03 फीसदी हुए, 24 घंटे में मिले 795 नए संक्रमित, 58 मौतें

Tue, 05 Apr 2022 10:15 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 05 Apr 2022 10:15 AM IST
सार

चीन और यूरोप भले ही कोरोना की नई लहर का सामना कर रहे हैं, लेकिन भारत व्यापक टीकाकरण के चलते कोरोना महामारी का बेहतर ढंग से मुकाबला करने में सक्षम हुआ है। 

विज्ञापन
Covid: Active cases in India decreased further to 0.03 percent, 795 new infected found in 24 hours, 58 deaths
बच्चों को लगा कोरोना का टीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश कोरोना महामारी पर तेजी से काबू पा रहा है। बीते 24 घंटे में मात्र 795 नए संक्रमित मिले हैं और 58 लोगों की मौत हुई है। इसी दौरान 1208 मरीज ठीक भी हुए हैं। सक्रिय केस कुल संक्रमितों की तुलना में अब मात्र 0.03 फीसदी रह गए हैं। 

विज्ञापन

चीन और यूरोप भले ही कोरोना की नई लहर का सामना कर रहे हैं, लेकिन भारत व्यापक टीकाकरण के चलते कोरोना महामारी का बेहतर ढंग से मुकाबला करने में सक्षम हुआ है। यदि किसी नए व घातक वैरिएंट ने दस्तक नहीं दी देश जल्द महामारी से पूरी तरह उबरने की स्थिति में आ सकता है। 
विज्ञापन


देश में फिलहाल 12 से 18 साल तक के बच्चों का टीकाकरण, वयस्कों को दूसरे डोज व गंभीर बीमारों को बूस्टर डोज का अभियान तेजी से जारी है। अब तक कुल 1.84 अरब से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय केस 12,054 हैं। इसी तरह 58 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,21,416 हो गई है। दैनिक जांच में पॉजिटिव केस की दर 0.17 फीसदी है। वहीं साप्ताहिक पॉजिविटी रेट 0.22 फीसदी है। 
 


चौथी लहर की आशंका, टीकाकरण कराएं : तमिलिसाई
उधर, तेलंगाना की राज्यपाल व पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने जनता से अपील की है कि टीकाकरण कराएं, क्योंकि चौथी लहर की आशंका है। उन्होंने कहा कि कोविड पाबंदियां हटा दी गई हैं, लेकिन हमें सजग रहना है, इसलिए बेहतर है कि मास्क पहनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed