फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid -19 Vaccine : Serum ceo Poonawala appeal to other countries Be patient, Indias needs will be met first

वैक्सीन: सीरम के सीईओ पूनावाला ने अन्य देशों से धैर्य रखने को कहा, भारत की जरूरत प्राथमिकता

Sun, 21 Feb 2021 05:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 21 Feb 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Covid -19 Vaccine : Serum ceo Poonawala appeal to other countries Be patient, Indias needs will be met first
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला - फोटो : ANI

विश्वभर से कोरोना के बढ़ते टीकों की मांग को देखते हुए पुणे स्थित वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने दूसरे देशों से धीरज रखने की अपील की है। कोविड-19 वैक्सीन का इंतजार कर रहे देशों से उन्होंने कहा कि कंपनी भारत की जरूरतों को प्राथमिकता दे रही है। 

विज्ञापन


बाकी दुनिया की जरूरत भी पूरी करेंगे
पूनावाला ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि भारत की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही कंपनी बाकी दुनिया की जरूरतें भी पूरी करने की पूरी कोशिश कर रही है।

पूनावाला ने ट्वीट में यह कहा-
पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘प्रिय देशों और सरकारों, जैसा कि आप कोविशील्ड की आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं, मैं विनम्रतापूर्वक आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया धैर्य रखें, सीरम इंस्टीट्यूट इंडिया को भारत की विशाल जरूरतों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है और इसके साथ ही बाकी विश्व की जरूरतों को पूरा करने की हम पूरी कोशिश कर रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed