फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 vaccine : Dhaka turned to India for vaccine after China wanted Bangladesh to share clinical trials cost

Covid-19 vaccine : चीन ने मांगा वैक्सीन के परीक्षण का खर्च, तो बांग्लादेश ने भारत से मांगा कोरोना टीका

Sun, 24 Jan 2021 12:38 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 24 Jan 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 vaccine : Dhaka turned to India for vaccine after China wanted Bangladesh to share clinical trials cost
नरेंद्र मोदी और शेख हसीना (फाइल फोटो_ - फोटो : ANI

चीन अपनी चालाकियों से कभी बाज नहीं आता। एक ओर भारत ने दरियादिली दिखाते हुए अपने पड़ोसी देशों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन की लाखों डोज भेजी। वहीं दूसरी ओर खुद को बड़ी ताकत बताने वाले चीन ने अपने सहयोगी देशों से क्लिनिकल ट्रायल में हुए खर्च का हिस्सा मांगा। यही वजह है कि बांग्लादेश ने चीन की वैक्सीन नहीं लेकर भारत से वैक्सीन मांगी।

विज्ञापन


भारत ने बांग्लादेश को कोरोना वैक्सीन की 20 लाख खुराक सिर्फ तोहफे के तौर पर भेजी हैं। इसके अलावा, अनुबंध के तहत भी भारत बांग्लादेश को कोरोना वैक्सीन की तीन करोड़ खुराके भेजेगा। भारत ने बांग्लादेश को सीरम इंस्टीट्यूट, पुणे में बनी कोविशील्ड वैक्सीन भेजी है। 17 दिसंबर, 2020 को बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात भी हुई थी। उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बांग्लादेशी समकक्ष को भरोसा दिलाया था कि हर जरूरत में भारत उनके साथ है। अब दोनों देशों में कोविड-19 वैक्सीन, टीका वितरण, सह-उत्पादन और बांग्लादेश में टीके भेजने के स्तर पर सहयोग जारी है।
विज्ञापन


चीन ने मांगा था परीक्षण का खर्च 
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मौजूद भारत के राजदूतों के मुताबिक, 20 अक्तूबर, 2020 के आसपास चीन शेख हसीना सरकार के साथ कोरोनावैक की सप्लाई को लेकर एक समझौता करना चाहता था। इस समझौते में एक शर्त यह भी थी कि ढाका को क्लिनिकल ट्रायल में होने वाले खर्च में हिस्सा देना पड़ेगा। ढाका ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया। चीन की तरफ से कहा गया कि बांग्लादेश कोई अपवाद नहीं है क्योंकि सिनोवैक कंपनी से जो भी वैक्सीन खरीदेगा उसके लिए शर्त एक जैसी ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ढाका ने चीन को पीठ दिखाते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की बनाई कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति के लिए मोदी सरकार से समझौता किया। 3 करोड़ में से 3 लाख खुराक भारत अभी तक बांग्लादेश को भेज चुका है। 

इन देशों ने चीन की वैक्सीन को लेकर जताई आशंका

भारत से वैक्सीन मांगने वाले श्रीलंका और नेपाल ने भी चीन के कोविड टीके को लेकर आशंकाएं जताईं थीं। वहीं, भारत की वैक्सीन की डिमांड छोटे देशों में काफी बढ़ रही है। 

सात देशों में पहुंची भारतीय वैक्सीन 
भारत अभी तक सात पड़ोसी देशों को कोरोना वैक्सीन की 50 लाख खुराकें दे चुका है। सबसे पहले भारत ने 20 जनवरी को भूटान को कोरोना वैक्सीन भेजी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed